भीलवाड़ा

चक द इंडिया…….भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पर भीलवाड़ा को मिला बड़ा तोहफा

- 5 करोड़ की लागत से बनेगा इंटरनेशनल लेवल का एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान - पत्रिका ने दमदार तरीके से उठाया था मुद्दा......बच्चों ने जताया पत्रिका का आभार
2 min read
Nov 07, 2025
Chak the India... Bhilwara gets a big gift on 100 years of Indian hockey
Chak the India... Bhilwara gets a big gift on 100 years of Indian hockey

भारतीय हॉकी के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर भीलवाड़ा को बड़ा तोहफा मिला है। जिले के हॉकी प्रेमियों की दो दशक लंबी मेहनत रंग लाई है। अब भीलवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान बनने जा रहा है। यह मैदान प्रतापनगर स्कूल के खेल परिसर में तैयार होगा इसके लिए पांच करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति कलक्टर जसमीत संधू और विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा पर मिली है। मैदान के अभाव में खिलाडि़यों को हो रही परेशानी को राजस्थान पत्रिका ने दमदार तरीके से उठाया था। इसके बाद मैदान निर्माण का निर्णय किया गया। खिलाड़ी बच्चों ने पत्रिका का आभार जताया है।

20 साल की मेहनत के बाद मिली सफलता

लगभग 20 वर्षों से हॉकी प्रेमियों और प्रशिक्षकों का सपना था कि भीलवाड़ा में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलें। इस पहल का श्रेय भीलवाड़ा हॉकी अकादमी के कोच और विधायक खेल योजना के संयोजक अजीत जैन को जाता है। उन्होंने बताया कि यह हॉकी खिलाड़ियों के लिए अनमोल तोहफा है। इसके लिए कलक्टर, विधायक, प्रतापनगर स्कूल प्रबंधन और राजस्थान पत्रिका के आभारी हैं। अब नन्हें खिलाड़ियों को बचपन से ही बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा।

राजस्थान पत्रिका ने चलाया था अभियान

भीलवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान बनने की मांग को लेकर राजस्थान पत्रिका ने विशेष अभियान चलाया था। पत्रिका में मैदान न सुविधा, हॉकी खिलाडि़यों की दुविधा, खिलाड़ी बोले-संसाधन व सुविधाएं मिलेगी तो नहीं छोडना पड़ेगा घर समेत अन्य शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। प्रतापनगर हॉकी सेंटर के करीब 60 नन्हें खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है। खिलाडि़यों ने विधायक और कलक्टर का अभिनंदन किया। हॉकी प्रेमी गोपालराज पारीक, यशपाल सिंह, प्रशिक्षक दिनेश सोलंकी, श्याम विश्नोई, पलक राजपूत, मनीषा सोलंकी सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। खिलाडि़यों ने राजस्थान पत्रिका का भी आभार जताया। एस्ट्रो टर्फ मैदान बनने के साथ ग्रासरूट लेवल पर हॉकी ट्रेनिंग अकादमी शुरू करने की भी योजना है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भीलवाड़ा से भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।

अब मिलेगा असली अभ्यास का मंच

खेल मैदान बनाने की घोषणा से वह सुविधा अब मिलेगी जो सीनियर खिलाड़ियों को कभी नहीं मिली। इससे गेम का स्तर सुधरेगा। इसके लिए राजस्थान पत्रिका टीम का भी आभार।

-अजीत जैन, खिलाड़ी एवं कोच

विधायक, कलक्टर व पत्रिका का बहुत धन्यवाद। अब हमें अभ्यास के लिए शहर छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी को यहीं पर अच्छे खेल का प्रशिक्षण मिल सकेगा।

- मोनिक जैन, खिलाड़ी

मैं हॉकी छोड़ने वाला था, लेकिन अब एस्ट्रो टर्फ मैदान की खबर ने नया जोशभर दिया। अब ओलंपिक तक पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगा।

- शिवमसिंह, जूनियर खिलाड़ी

हमारे कोच अजीत बीस साल से मेहनत कर रहे थे। उनका सपना पूरा होगा। खेल मैदान के लिए पत्रिका ने भी सार्थक प्रयास किए थे।

- सार्थक राठी, खिलाड़ी

Updated on:
07 Nov 2025 09:50 am
Published on:
07 Nov 2025 09:50 am
Also Read
View All
साइबर सुरक्षा का लगाए लोगो… डिजिटल जालसाजों की नई चाल: चुनावी हलचल के बीच एक छोटी सी भूल खाली कर सकती है बैंक खाता

राजस्थान निकाय चुनाव: नेताओं के दफ्तर छोड़ ज्योतिषियों के द्वार पहुंचे दावेदार

20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा