77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को अदम्य उत्साह और देशभक्ति के ज्वार के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और […]
77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को अदम्य उत्साह और देशभक्ति के ज्वार के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
समारोह के दौरान जिले की 12 विभूतियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. बैरवा, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, विधायक अशोक कोठारी एवं एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने इन प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किए। इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर रणजीत सिंह ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।
परेड कमांडर आयुष श्रोत्रिय के नेतृत्व में 13 बटालियनों ने कदम से कदम मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया।
झांकियों में दिखा 'बदलता भीलवाड़ा'
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
मैदान में जब संगम स्कूल के विद्यार्थियों ने 'हमारे पर्व-हमारे उत्सव' थीम पर प्रस्तुति दी, तो पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा। वहीं, सोफिया स्कूल के 'जयतुजयतुभारतम' और पीएमश्री स्कूल बापूनगर के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' नृत्य ने विविधता में एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अशोक व्यास ने किया।