भीलवाड़ा

क्रिकेट पर करोड़ों का सट्टा पकड़ा, पिता पुत्र समेत चार को धरा

पुराना बापूनगर में विशेष पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को एक मकान की घेराबंदी कर करोड़ों रुपए का ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ा
2 min read
Bhilwara, Bhilwara news, Cricket betting in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara
पुराना बापूनगर में विशेष पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को एक मकान की घेराबंदी कर करोड़ों रुपए का ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ा तथा मौके से पकड़े गए चार आरोपित

भीलवाड़ा।

पुराना बापूनगर में विशेष पुलिस टीम ने शुक्रवार रात को एक मकान की घेराबंदी कर करोड़ों रुपए का ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पिता-पुत्र समेत कुल चार सटोरियों को गिरफ्तार कर 36 मोबाइल जब्त किए। मौके पर करोड़ों रुपए के ऑनलाइन दांव लगाने के हिसाब मिले।

प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित पुराना बापूनगर के ए सेक्टर में नहर के पास महिला आश्रम रोड निवासी ओमप्रकाश सिंधी के मकान में क्रिकेट का सट्टा खेले जाने की सूचना पुलिस को शुक्रवार रात मिली। पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा की अगुवाई में पुलिस उपाधीक्षक पर्बतसिंह व अतुल साहू तथा प्रतापनगर थाना प्रभारी नवनीत व्यास की टीमें गठित हुई। टीमों ने वांछित मकान को घेरते हुए यहां दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान एक कक्ष में कर्नाटक लीग क्रिकेट प्रतियोगिता पर ऑन लाइन क्रिकेट का सट्टा लगाते चार जनें मिलें। चारों आरोपितों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। पूछताछ में दो आरोपितों ने मकान मालिक ओमप्रकाश सिंधी व उसका पुत्र ललित छतवानी होना बताया। जबकि दो अन्य आरोपितों ने जयपुर का सिंधुनगर निवासी महेश बच्चानी व शास्त्रीनगर हाउसिंग बोर्ड निवासी भगवानदास डोडवानी बताया। इन्हें गेम्बलिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। यहां कक्ष की तलाशी के दौरान अटैची में रखे 30 मोबाइल सीधे दो लेपटॉप व टीवी से कनेक्ट मिले। इन उपकरणों को जप्त कर लिए गए। जबकि छह मोबाइल आरोपितों से बरामद हुए। मौके पर करोड़ों रुपए के ऑनलाइन दांव लगाने के हिसाब मिले। मेवाड़ा ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

36 मोबाइल, करोड़ों का हिसाब व अन्य उपकरण मिले
यहां कक्ष की तलाशी के दौरान अटैची में रखे 30 मोबाइल सीधे दो लेपटॉप व टीवी से कनेक्ट मिले। इन उपकरणों को जप्त कर लिए गए। जबकि छह मोबाइल आरोपितों से बरामद हुए। मौके पर करोड़ों रुपए के ऑनलाइन दांव लगाने के हिसाब मिले।

Published on:
23 Sept 2017 12:55 am
Also Read
View All
राजस्थान में वन भूमि के रिकॉर्ड का खुलासा: कहीं 99.63% वन भूमि दर्ज तो कहीं सिर्फ 33%, सामने आया बड़ा अंतर

Rajasthan: 3 दिन से लापता मासूमों के शव देख बिलख पड़े परिजन, डग्गू की मां हुई बेसुध, रजत की दादी का भी हाल-बेहाल

RIICO का तोहफा: भीलवाड़ा में 300 से अधिक औद्योगिक भूखंडों पर आवंटन शुरू, राइजिंग राजस्थान MOU धारकों को मिलेगी खास छूट

चूड़ियां, सोफा और भिंडी…राजस्थान पंचायत चुनाव में इन ‘अजब-गजब’ सिंबलों से तय होगी गांव की सरकार, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान पंचायत चुनाव vs स्कूल परीक्षाएं: शिक्षकों में असमंजस, क्या टलेंगे एग्जाम या रद्द होंगी दीपावली की छुट्टियां?