भीलवाड़ा

शोभायात्रा से दिया स्वच्छता और बेटी बचाने का संदेश, गूंजे जयकारे

अग्रसेन जयन्ती शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत    
3 min read
Sep 21, 2017
Bhilwara, Bhilwara news, Agrasen Jayanti  in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi,Latest hindi news in bhilwara
भीलवाड़ा में अग्रसेन जयंती पर न‍िकाली गई शोभायात्रा में शामि‍ल

भीलवाड़ा।

अग्रवाल समाज के आराध्यदेव महाराजा अग्रसेन की जयन्ती पर गुरुवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। सुबह महाराज अग्रसेन की पूजा अर्चना की गई। अग्रवाल समाज संपति ट्रस्ट, अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मनाए जा रहे अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत लक्ष्मीनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े के साथ बैंडबाजों की स्वर लहरियों के बीच धार्मिक भजनों की धुन के साथ महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए समाजजन नाचते गाते चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का शहरवासियों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। रेलवे स्टेशन, गोल प्याऊ चौराहा होते हुए अग्रवाल उत्सव भवन में शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में बग्गी में सवार अग्रसेन और कुलदेवी मां लक्ष्मी की झांकी सजाई गई।


शोभायात्रा औपचारिक रूप से दोपहर साढ़े तीन बजे राजेन्द्र मार्ग विद्यालय प्रांगण से शुरू हुई,लेकिन इसकी विधिवत शुरूआत लक्ष्मीनारायण मंदिर से हुई। शोायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रवाल उत्सव भवन पहुंच सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में स्वच्छ भारत का संदेश देने के लिए छात्र-छात्राएं स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सुरक्षा आदि के संदेश देते हुए तख्तियां लेकर चल रहे थे। पूरे यात्रा मार्ग व विशेषकर अल्पाहार काउंटरों के पास बड़ी संख्या में कचरा-पात्र लगाए गए। स्वच्छता के लिए विशेष टीम नवयुवक मण्डल संरक्षक दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में कार्य कर रही थी।

महिलाओं ने किया डांडिया
महिला मण्डल अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया ने बताया कि उषा अग्रवाल के नेतृत्व में 11 सदस्याओं का महिला बैंड तथा नीता बंसल, उमा पाटोदिया आदि के नेतृत्व में महिला मंडल की सदस्याओं ने पांच अलग-अलग ड्रैस कोड के समूह जुलूस का विशेष आकर्षण थे। अग्रवाल नवयुवती मंडल की सदस्याओं द्वारा गोल प्याऊ चौराहा पर डांडिया नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

शोभायात्रा का हुआ स्वागत

जुलुस के स्वागत के लिए मार्ग में 110 स्वागत द्वार लगवाए गए थे। मार्ग में विभिन्न जोन समितियों, अग्रवाल बायोडेटा समिति, अग्रवाल समाज सेवा प्रन्यास, जिला अग्रवाल सम्मेलन व अग्र परिवारों की ओर से स्वागत किया गया। भोपालगंज माहेश्वरी सभा की ओर से सरकारी दरवाजा पर स्वागत किया गया। जैन अग्रवाल महिला मण्डल की महिला बैण्ड की ओर से बालाजी मंदिर के बाहर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

1008 दीपकों से आरती
शाम को 1008 दीपकों से महाराजा अग्रसेन की महाआरती की गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल व कॉलेज स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का तथा सरकारी स्तर पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल अथवा एवं साहित्य प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके अग्र बंधुओ को अग्रसेन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इससे पहले सुबह अग्रवाल समाज सम्पति ट्रस्ट की ओर से अग्रवाल मंदिर धान मण्डी में भगवान अग्रसेन की पूजा-अर्चना की गई। आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय प्रांगण में आरती व ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, महामंत्री राकेश अग्रवाल, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष नीरज हिम्मतरामका, सचिव अमित नागौरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

यह थे आकर्षण के केन्द्र
- शोभायात्रा में पहली बार अग्रवाल महिला बैण्ड शामिमल हुआ।
- अग्रवाल नवयुवती मण्डल से जुड़ी युवतिया अलग ही वेशभूषा में नाचते हुए चल रही थी।
- महिलाए रगं-बिरंगी छतरियां लेकर चल रही थी।
- महिलाए सीर पर पगड़ी धारण किए हुए थी।
- शोभायात्रा में अग्रवंश की कुलदेवी महालक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन का रथ था।


शोभायात्रा में घुसी गाय, मची अफरा तफरी
शहर में विचरण करते आवारा पशु गुरुवार को शोभायात्रा में व्यवधान बने। के बीच-बीच में आवारा मवेशी के आने से कई बार महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। कुछ महिलाएं तो सड़क पर गिर गई। इसके चलते शोभायात्रा में भी कुछ समय के लिए व्यवधान आया था। गौरतलब है कि शहर में आवारा पशुओं से आए दिन हादसे हो रहे हैं। गत दिनों यातायात सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में भी एक गाय घुसी आई थी। इससे भगदड़ की स्थिति हो गई थी।

Published on:
21 Sept 2017 08:55 pm