भीलवाड़ा

खेलते खेलते दोस्तों के साथ गड्ढे में नहाने उतरे बच्‍चे, एक को डूबता देख साथियों ने मचाया हल्‍ला, लोग आए तक हो चुकी थी बहुत देर

गड्ढ़े में भरे बरसाती पानी में नहाने उतरे बालक की डूबने से मौत हो गई
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 9:48 PM IST
Death
Death

गुलाबपुरा।

तस्वारिया गांव में गड्ढ़े में भरे बरसाती पानी में नहाने उतरे बालक की डूबने से मौत हो गई। गुलाबपुरा थाना पुलिस ने शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया।


पुलिस के अनुसार तस्वारिया निवासी दीपक कुमावत (12) मॉडल स्कूल के पीछे कुछ साथियों के साथ खेल रहा था। इस दौरान निकट गड्ढ़े में बरसाती पानी भरा हुआ था। उसमें नहाने उतर गया। गहराई में चले जाने से डूबने लगा। दीपक को डूबता देखकर उसके साथियों ने शोर मचाया। इससे आसपास खेतों में मौजूद लोग दौड़कर आए, लेकिन तब तक दीपक डूब चुका था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहां कोहराम मच गया। पुलिस भी वहां पहुंच गई।

चरागाह में अवैध बजरी दोहन, पुलिस प्रशासन नहीं कर रहे कार्रवाई
बनेड़ा तहसील क्षेत्र के सरदार नगर में चरागाह भूमि पर जेसीबी द्वारा सरेआम अवैध बजरी दोहन किया जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बजरी माफिया इतने सक्रिय है कि किसी को आस—पास तक नहीं फटकने देते। प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम अवैध बजरी दोहन करने के बाद सरदार नगर के मेन चौराहे से होकर गुजरते अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर लेकिन प्रशासन द्वारा इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

खदान में काम करते समय पत्थर गिरने से मजदूर की मौत

पण्डेर. भरणीकलां ग्राम स्थित खान पर कार्य करते समय पत्थर गिर जाने से एक श्रमिक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए भीलवाड़ा रेफर किया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्थित ललितपुर क केवट निवासी वृंदावन पिता रामस्वरूप खान पर कार्य कर रहा था।एक बड़ा पत्थर उस पर गिर गया जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को भीलवाडा रेफर किया गया । भीलवाडा जाते समय रास्ते मेें ही दम तोड़ दिया । पुलिस ने मृतक के परिवार वालो को सूचना दी । मृतक का भीलवाडा ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सुपुर्द किया गया।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा