भीलवाड़ा

दोस्त के साथ खेत पर पर भुट्टे खाने गए युवक की बनास में डूबने से मौत

गहराई में जाने से हादसा, दो साथी किनारे पर नहा रहे थे
2 min read
Bhilwara, bhilwara news,  Death of Youth drowning Banas in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi , Latest hindi news in bhilwara
बीलियाकलां में दोस्त के साथ खेत पर भुट्टे खाने गया युवक निकट बनास नदी में नहाने के दाैैैरान गहराई चले जाने से उसकी डूबने से मौत हो गई

हमीरगढ़।

क्षेत्र के बीलियाकलां में सोमवार दोपहर दोस्त के साथ खेत पर भुट्टे खाने गया युवक निकट बनास नदी में नहाने चला गया। वहां शाम को गहराई चले जाने से उसकी डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने एक घंटे मशक्कत के बाद शव निकाला। शव हमीरगढ़ मोर्चरी में रखवाया है।


सहायक उपनिरीक्षक चन्द्रप्रकाश विश्नोई ने बताया कि मूलत: नसीराबाद हाल आजादनगर निवासी मुकेश गोयल (42) दो साथियों के साथ दोपहर में बीलियाकलां दोस्त के खेत पर भुट्टा खाने आए थे। साथियों ने साथ पहले उसने भुट्टा खाया। इस दौरान निकट से गुजर रही बनास नदी में नहाने उतर गए। मुकेश नाहते समय गहराई में चला गया जबकि साथी किनारे पर नहा रहे थे। गहराई का अंदाजा नहीं होने से शाम साढ़े चार बजे मुकेश डूब गया।

खेत मालिक और साथियों ने सूचना हमीरगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। पानी का बहाव तेज होने से कीरों की झोपड़ी से गोताखोर बुलाए गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव नदी से शव निकाला गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

लग्जरी कार से 49 किलो डोडा चूरा बरामद, दो गिरफ्तार

बदनोर पुलिस ने रविवार रात नाकाबंदी के दौरान लग्जरी कार से 49 किलो डोडा चूरा बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। थानाप्रभारी भंवरलाल शर्मा के अनुसार कस्बे के बस स्टैण्ड स्थित बावड़ी के निकट देर रात नाकाबंदी थी। आसींद की ओर से आ रही कार को शंका के आधार पर रुकने का इशारा किया। पुलिसकर्मियों को देख चालक घबरा गया। पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर वाहन के पीछे की सीट पर रखे चार कट्टों में 49 किलो डोडा चूरा मिला। चालक रामडावास (जोधपुर) निवासी भूपेन्द्रसिंह राजपूत व जालीवाड़ा कला निवासी किशोर कुमार जाट को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि चित्तौडग़ढ़ जिले से डोडा चूरा लाया जा रहा था और उसे जोधपुर ले जाना था। पुलिस सप्लायर की तलाश कर रही है।

Published on:
25 Sept 2017 09:34 pm