भीलवाड़ा

दीपों की कतार के बीच जमकर छोड़े पटाखे

भारतीय संस्कृति का महापर्व दीपावली गुरुवार को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा
2 min read
Deepavali in bhilwara, Deepavali in india, Bhilwara, bhilwara news, Latest news in bhilwara, bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara
भीलवाड़ा में दीपोत्‍सव पर पटाखे छोड़ते शहरवासी

भीलवाड़ा।

भारतीय संस्कृति का महापर्व दीपावली गुरुवार को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। शुभ मुहूर्त में सुख समृद्धि की प्रतीक महालक्ष्मी की पूजा होगी। उनके साथ रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणपति एवं विद्या की देवी सरस्वती की आराधना भी होगी। उत्सव की पूर्व संध्या पर ही शहर दीपो की रोशनी से जगमग हो उठा। दीपोत्सव के तहत बुधवार को रूप चतुर्दशी (नरक चतुर्दशी) पर्व मनाया गया। कई महिलाओं ने व्रत रख सौन्दर्य रूप भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। पर्व पर कई महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में भी सजने संवरने के लिए पहुंची। वहीं शहर में दीपों की कतार के बीच बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने जमकर पटाखे छोड़ेँ।

दीपावली से पहले बुधवार को शहर के बाजारों में भारी भीड़ रही। शहर में जगह-जगह लक्ष्मी पूजन की सामग्री की बिक्री भी होती रही। कई गृहणियों ने घर में ही विभिन्न तरह की मिठाइयां तैयार की। दीपावली पूजा के लिए फूल माला और गन्ने की बिक्री भी जोरों पर रही। अलग से दुकानें सज गई। रेलवे फाटक के पास वाहनों को सजाने के लिए दुकानें लगी हुई थी। घरों में रंगोली व कैलेंडर लगाने के लिए भी जगह-जगह काउंटर लगा बिक्री की जा रही है। शहर के प्रमुख चौराहे व सर्किल रोशनी से जगमग हो उठे है। यहां की गई सजावट देखने के लिए भी बुधवार रात कई लोग पहुंचे।

कई व्यापारिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर भी आकर्षक रोशनी की गई है। घरों पर भी कई लोगों ने रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा की है। हालांकि इन 25 सालों में पहली बार भीलवाड़ा शहर में जीएसटी की विसंगतियों के चलते व्यापारियों ने सामूहिक रूप से बाजार को नहीं सजाना चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन लोगों का मानना है कि बाजार में विद्युत सजावट नहीं होने पर भी वे शाम की पूजा के बाद बाजार में रौनक देखने के साथ ही लोगों ने दीपावली का राम-राम करने आएंगे।


गोवर्धन पूजा शुक्रवार को

पांच दिवसीय दीपोत्सव के तहत तिसरे दिन शुक्रवार को सुबह हर घर के बाहर गोवर्धन पूजा (ठीकरा पर्व) होगी। वही गावों में शाम के समय बैलों की पूजा करेंगे। माधव गोविज्ञान अनुसंधान संस्थान की और से नोगांवा स्थित माधव गोशाला प्रांगण में दोपहर 3 बजे बैलों का श्रृंगार कर व पूजन किया जाएगा। इसी दिन लोग अपने रिश्तेदारों के घरों में दीपावली की राम-राम करने जाएंगे।


शुक्रवार को यहां होंगे अन्नकूट महोत्सव

- श्रीचारभुजानाथ बड़े मंदिर पर शाम 5 से 6 बजे तक भगवान की झांकी के दर्शन के बाद अन्नकूट प्रसाद वितरित होगा।
- डाकघर के सामने स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आरती के बाद अन्नकूट में बने छप्पन भोग का प्रसाद बंटेगा।

- बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाया जाकर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।
- आजादनगर सेक्टर ए-बी स्थित चारभुजानाथ मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव होगा।

- सूचना केन्द्र के पास स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर शाम 6 बजे बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित होगा।

Published on:
18 Oct 2017 10:51 pm