भीलवाड़ा

दीपोत्सव पर जगमग हुआ शहर, घर-घर धन की अधिष्ठात्री महालक्ष्मी की आराधना

भारतीय संस्कृति का महापर्व दीपावली उत्साह एवं श्रृद्धा के साथ मनाया गया
2 min read
Bhilwara, bhilwara news, Deepavali in bhilwara, Deepavali in india, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara
दीपोत्‍सव पर गुरुवार को शहर में की गई रोशनी

भीलवाड़ा।

भारतीय संस्कृति का महापर्व दीपावली गुरुवार को उत्साह एवं श्रृद्धा के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में सुख समृद्धि की प्रतीक महालक्ष्मी की पूजा की गई। उनके साथ रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणपति एवं विद्या की देवी सरस्वती की आराधना भी हुई। दीपावली पर शहर दीपो की रोशनी से जगमग हो उठा। दीपावली के दिन शहर के बाजारों में भारी भीड़ रही। शहर में जगह-जगह लक्ष्मी पूजन की सामग्री की बिक्री भी होती रही। शहर में दीपावली पूजा के लिए फूल माला और गन्ने की बिक्री भी जोरों पर रही। रेलवे फाटक के पास वाहनों को सजाने के लिए दुकानें लगी हुई थी। घरों में रंगोली व कैलेंडर लगाने के लिए भी जगह-जगह काउंटर लगा बिक्री की जा रही है।

शहर के प्रमुख चौराहे व सर्किल रोशनी से जगमग हो उठे है। यहां की गई सजावट देखने के लिए भी कई लोग पहुंचे। कई व्यापारिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर भी आकर्षक रोशनी की गई। घरों पर भी कई लोगों ने रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा की है। हालांकि इन 25 सालों में पहली बार भीलवाड़ा शहर में जीएसटी की विसंगतियों के चलते व्यापारियों ने सामूहिक रूप से बाजार को नहीं सजाना चर्चा का विषय बना रहा, हालांकि कई व्यापारियों ने अपने स्तर पर सजावट की। बाजार में विद्युत सजावट नहीं होने पर भी वे शाम की पूजा के बाद बाजार में रौनक देखने के साथ ही लोगों ने दीपावली का राम-राम करने आए।


सोशल मीडिया पर जमकर चले बधाई संदेश
सोशल मीडिया पर देर रात तक दीपावली संदेश चलते रहे। घरों की विद्युत सजावट के फोटो भी एक दूसरे को शेयर करते रहे।

यहां होंगे अन्नकूट के आयोजन
श्रीचारभुजानाथ बड़े मंदिर पर शाम 5 से 6 बजे तक भगवान की झांकी के दर्शन के बाद अन्नकूट प्रसाद वितरित होगा।
डाकघर के सामने स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आरती के बाद अन्नकूट में बने छप्पन भोग का प्रसाद बंटेगा।
बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाया जाकर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।
आजादनगर सेक्टर ए-बी स्थित चारभुजानाथ मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव होगा।
सूचना केन्द्र के पास स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर शाम ६ बजे बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित होगा।
गांधीनगर स्थित निम्बार्क आश्रम में शाम ५ बजे अन्नकूट व छप्पन भोग लगाया जाएगा।
माधव गोविज्ञान अनुसंधान संस्थान की और से नोगांवा स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा।

Updated on:
20 Oct 2017 12:17 am
Published on:
20 Oct 2017 12:14 am