बापूनगर बासिंदों के लिए आफत बनकर आया मेजा बांध की नहर का पानी लोगों के विरोध के बाद बंद कर दिया गया
भीलवाड़ा।
बापूनगर बासिंदों के लिए आफत बनकर आया मेजा बांध की नहर का पानी लोगों के विरोध के बाद बंद कर दिया गया। इसके बाद लोगों के विरोध के बाद पानी बंद कर रविवार को मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नहरों की सफाई शुरू की। वहीं नहर में पानी बंद होने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। दो दिन से लोगों के घरों में पानी भरा हुआ था। अधिकारियों की देखरेख में कर्मचारी सुबह से ही नहरों की सफाई में लगे हुए थे।
मेजा बांध की नहर मे पानीं छोड़ते ही क्षतिग्रस्त और जगह-जगह से टूटी नहरों का पानी कॉलोनियों में घुस गया था जिससे कई मोहल्ले जलमग्न हो गए थेँ पानी घरों में घुस गया। लोगों ने विरोध शुरू किया तो अफसरों की नींद खुली। जल संसाधन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी बापूनगर पहुंचे थे। वहां लोगों ने अधिकारियों को घेर लिया तथा भारी विरोध को देखते प्रतापनगर पुलिस को दखल देना पड़ा था लोगों का आरोप था, नहरों की सफाई किए बिना पानी छोड़ दिया। हालात को देखते मेजा बांध से पानी बंद करा नहर साफ कराई गई। गौरतलब है कि मेजा की दाई नहर में शुक्रवार रात तीन बजे पानी छोड़ा। बापूनगर से गुजर रही नहर में दस घण्टे बाद पानी पहुंचा। कचरों से अटी नहर में पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आया। प्रवाह तेज होने से कॉलोनियों में घुस गया। कई घरों में दो-दो फीट पानी भर गया। इससे सामान खराब हो गए। करंट फैल गया। तुरंत बिजली बंद कराई गई।
माइनर तोड़ी
तत्काल दाई नहर को बंद कर दिया गया। रीको के निकट पुर माइनर को तोड़कर नहर का पानी खोलना शुरू किया ताकि बापूनगर में पानी कम हो सकें। शनिवार देर रात तक इलाके में जेसीबी से सफाई का काम किया जा रहा था। विभाग ने सुबह एक्सक्वेटर मशीन से बस्ती के निकट से नहर की सफाई शुरू करवाई। सफाई होती इससे पहले नहर में पानी दौड़ता हुआ तेजी से पहुंच गया। इससे पहले विभाग ने ध्यान देता उचित नहीं समझा था।