भीलवाड़ा

मॉडल स्कूलों में प्रवेश का बिगुल: पहली बार कक्षा 1 से 5 तक भी होंगे दाखिले, 6 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

प्रदेश के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में नए शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार का सत्र खास होगा क्योंकि राज्य सरकार ने मॉडल स्कूलों में कक्षा 6 से 12 के साथ-साथ अब प्राथमिक कक्षाओं 1 से 5 तक को भी हरी झंडी दे दी […]

2 min read
Mar 01, 2026
Model school admissions open for the first time, with applications opening on March 6th.

प्रदेश के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में नए शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार का सत्र खास होगा क्योंकि राज्य सरकार ने मॉडल स्कूलों में कक्षा 6 से 12 के साथ-साथ अब प्राथमिक कक्षाओं 1 से 5 तक को भी हरी झंडी दे दी है। अभिभावक कक्षा 1 से 9 तक में प्रवेश के लिए 6 मार्च से 16 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 को 6 वर्ष से अधिक परंतु 7 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है।

पहली बार 'प्राइमरी' का सेटअप, कक्षा-1 में 40 सीटें

अब तक मॉडल स्कूल केवल कक्षा 6 से संचालित होते थे, लेकिन अब कक्षा 1 से 5 की पढ़ाई भी होगी। कक्षा-1 में शत-प्रतिशत नए प्रवेश होंगे, जिसकी छात्र सीमा प्रति सेक्शन 40 निर्धारित की गई है। कक्षा 2 से 5 में केवल रिक्त सीटों पर ही प्रवेश दिए जाएंगे। यदि सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो 23 मार्च को लॉटरी के जरिए चयन किया जाएगा।

कक्षा-9 के लिए देनी होगी प्रवेश परीक्षा

कक्षा 6 से 8 में रिक्त सीटों पर प्रवेश लॉटरी से होंगे, लेकिन कक्षा 9 के लिए जिला स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा 18 मार्च को। परीक्षा परिणाम और चयनित सूची का प्रकाशन 23 मार्च तथा एक अप्रेल को सभी कक्षाओं के लिए नए शैक्षणिक सत्र का आगाज होगा। खास बात यह है कि कक्षा 10 और 12 में प्रवेश केवल सीबीएसई के नियमों के अनुसार ही मिल सकेगा। वहीं, कक्षा 11 के लिए प्रवेश निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

प्रवेश कार्यक्रम: एक नजर में

विवरण तिथियां

  • विज्ञप्ति जारी होना- 5 मार्च तक
  • आवेदन पत्र भरने की अवधि- 6 से 16 मार्च
  • लॉटरी/चयन सूची का प्रकाशन- 23 मार्च
  • प्रवेश फार्म भरवाने की तिथि- 25 से 30 मार्च
  • शिक्षण कार्य का प्रारंभ- 1 अप्रेल
Published on:
01 Mar 2026 09:45 am
Also Read
View All

अगली खबर