भीलवाड़ा

सरकार के दो साल पूरे: 16 को चलेगा स्वच्छता अभियान, विभागों में हलचल तेज

राजस्थान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में 11 से 25 दिसंबर तक चलेगा अभियान
less than 1 minute read
Dec 13, 2025
A cleanliness drive will be conducted on the 16th.
A cleanliness drive will be conducted on the 16th.

राजस्थान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में 11 से 25 दिसंबर तक प्रस्तावित आयोजनों को राजनीतिक हल्कों में खासा महत्व दिया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 दिसंबर को राज्य के सभी शिक्षा विभागों में एक घंटे का विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। माना जा रहा है कि सरकार अभियान को अपने दो साल के कामकाज की उपलब्धियों से जोड़कर जनता के बीच सकारात्मक संदेश देना चाहती है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश के अनुसार शिक्षा विभाग के सभी अधीनस्थ कार्यालयों में 16 दिसंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक अधिकारी और कर्मचारी अनिवार्य रूप से कार्यालय परिसर की सफाई करेंगे। शिक्षा अधिकारियों का मानना है कि यह कदम न केवल सरकारी कार्यालयों की स्वच्छता सुधारने का प्रयास है, बल्कि इसे सरकार के दो साल के कार्यकाल की छवि संवारने की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है।

Updated on:
13 Dec 2025 08:25 am
Published on:
13 Dec 2025 08:25 am
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट