भीलवाड़ा

बदल गया अस्पताल, स्कूल और आंगनबाड़ी का समय

सरकारी अस्पतालों में ओपीडी अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक, स्कूल 10 से 4 बजे तक खुलेंगे

less than 1 minute read
Oct 01, 2025
Hospital, school and Anganwadi timings have changed.

सर्द मौसम शुरू होने के साथ ही सरकारी अस्पताल, सरकारी स्कूलें तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का खुलने का समय 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक बदल जाएगा।

अस्पतालों का नया समय

1 अक्टूबर से 31 मार्च तक बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। रविवार और राजपत्रित अवकाश पर समय सुबह 9 से 11 बजे तक ही रहेगा। प्राथमिक सेवा केंद्रो से लेकर उच्च अस्पतालों में आपातकालीन सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। आरजीएचएस की फोटोयुक्त उपचार पर्ची सिर्फ ओपीडी समय में ही बनेगी।

स्कूलों में शीतकालीन समय सारिणी

शिविरा पंचांग के अनुसार 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू होगा। एक पारी विद्यालयों का संचालन समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा। दो पारी वाली स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा 1 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। अक्टूबर माह में स्कूलों का कार्यदिवस मात्र 16 दिन रहेगा। इसमें 13 से 24 अक्टूबर तक मध्यावधि अवकाश रहेगा। दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर तथा गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर की मानी गई है। भाई दूज 23 अक्टूबर की होगी। दो दिन उत्सव भी मनाया जाएगा। इसके तहत 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर जयन्ती मनाई जाएगी। जबकि 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती मनाई जाएगी। इसके अलावा 5, 12, 19 व 26 अ्कटूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। स्कूलों में द्वितीय परख 25 से 28 अक्टूबर तक होंगे।

आंगनबाड़ी केंद्रों का समय

जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी बदलेगा। 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे खुले रहेंगे।

Published on:
01 Oct 2025 08:40 am
Also Read
View All