77वां स्थापना दिवस कल मनाया जाएगा, रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
भीलवाड़ा आईसीएआई का 77वां स्थापना दिवस 1 जुलाई को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
शाखा अध्यक्ष आलोक सोमानी ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे ओस्तवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सहयोग मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें सीए समुदाय एवं शहरवासियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया, ओस्तवाल ग्रुप के एमडी प्रवीण ओस्तवाल नवकार ग्रुप के चेयरमैन महावीर चौधरी, सीआईआरसी के पूर्व चेयरमैन अशोक मंगल, आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त दीपक पारीक, सीआईआरसी के रीजनल काउंसिल मेम्बर निर्भीक गांधी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भीलवाड़ा को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की खान बताया। शाखा सचिव अक्षय सोडानी ने बताया कि दौड़ में 300 से अधिक सीए सदस्य, विद्यार्थी एवं शहरवासी शामिल हुए। मैराथन दौड़ सिटी कंट्रोल रूम, स्टेशन चौराहा, गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र, सिटी सेंटर मॉल, नगर निगम, राजेन्द्र मार्ग, मुरली विलास रोड होते हुए पुनः स्टेशन चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हुई। मैराथन में कन्हैया लाल दरोगा प्रथम, गोकुल शर्मा द्वितीय तथा सीए आयुष आगाल तृतीय स्थान पर रहे। सिकासा अध्यक्ष पुलकित राठी ने बताया कि विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह में शाखा उपाध्यक्ष दिनेश सुथार, सत्यनारायण लाठी, पुनीत मेहता, आलोक पलोड़, गौरव मालू, शिव कचोलिया, सुमित भंडारी, मनोज सोनी, ब्रिज बिहारी गुप्ता आदि उपस्थित थे। सीए शाखा की ओर से एक जुलाई को सीए दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।