सहारनपुर

एक ही मंडप में होंगे निकाह व फेरे

कौमी सद्भाव कमेटी की आेर से 10 नवंबर को पटेल नगर विस्तार, मीरा सर्किल स्थित सामुदायिक भवन में सर्वधर्म सर्वसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। जिसमें नवदंपती को नवजीवन की शुरुआत एवं नए आशियाने के लिए 50-50 गज के प्लाट दिए जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2016, 12:36 PM IST
Feature image

कौमी सद्भाव कमेटी की आेर से 10 नवंबर को पटेल नगर विस्तार, मीरा सर्किल स्थित सामुदायिक भवन में सर्वधर्म सर्वसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। जिसमें नवदंपती को नवजीवन की शुरुआत एवं नए आशियाने के लिए 50-50 गज के प्लाट दिए जाएंगे।

कमेटी अध्यक्ष हाजी सुभान उस्मानी ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि भीलवाड़ा में अपनी तरह का यह पहला आयोजन होंगा। जहां एक छत के नीचे मौलवी निकाह कराएंगे तो पण्डित फेरे करा युगलों को दांपत्य जीवन की डोर से बांधेंगे।

कमेटी के डॉ. फखरुद्दीन अंसारी ने बताया कि जोड़ों के विवाह के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 5 नवंबर है। अभी तक 140 जोड़े पंजीयन करा चुके हैं। कमेटी की ओर से एफडी समेत गृहस्थ जीवन के लिए जरुरी वस्तुएं उपहार स्वरूप दी जाएंगी।

Published on: