जैन युवा सेवा संस्थान की ओर से गोसेवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सीताराम गोशाला में गोमाता की पूजा-अर्चना और नवकार महामंत्र का जाप कर गोमाता को गुड़ और चारा खिलाया। संस्था के मार्गदर्शक भूपेंद्र पगारिया ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। संस्थान संरक्षक अनिल खटोड़ व प्रमोद सिंघवी ने संस्था के कार्यक्रम […]
जैन युवा सेवा संस्थान की ओर से गोसेवा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सीताराम गोशाला में गोमाता की पूजा-अर्चना और नवकार महामंत्र का जाप कर गोमाता को गुड़ और चारा खिलाया। संस्था के मार्गदर्शक भूपेंद्र पगारिया ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। संस्थान संरक्षक अनिल खटोड़ व प्रमोद सिंघवी ने संस्था के कार्यक्रम को सराहा। मंत्री पीयूष खमेसरा ने बताया कि संस्थान की ओर से विभिन्न गतिविधियों के साथ जीवदया के तहत हर माह अलग-अलग स्थानों पर गोसेवा कार्य किए जा रहे। शकुंतला खमेसरा व मंजू पोखरना ने बताया कि संस्थान का कार्यक्रम डालचंद टीकम कुमार खारिवाल के सहयोग से हुआ। इस दौरान अशोक पोखरना, धर्मचंद नंदावत, आरके जैन, सुशील चपलोत, सौरभ जैन, सौरभ लोढ़ा, ललित लोढ़ा, सुनील आंचलिया, दिलीप रांका आदि मौजूद रहे।