भीलवाड़ा

दूसरे किराएदार की पत्नी व बच्चों को अगवा कर ले गए

नकदी व जेवर समेत सामान भी ले गए साथ
2 min read
Bhilwara, bhilwara news, Kidnapped wife and children in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara
ज्योति कॉलोनी में दो किराएदार एक अन्य किराएदार की पत्नी का दो बच्चों के साथ अपहरण कर ले जाने का मामला हनुमाननगर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है

हनुमाननगर।

ज्योति कॉलोनी में दो किराएदार एक अन्य किराएदार की पत्नी का दो बच्चों के साथ अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है। इसके अलावा आरोपित उसके घर से 40 हजार रुपए की नकदी व सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गए। परिवादी ने पत्नी व बच्चों की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

पुलिस के अनुसार यहां थाने में शुक्रवार को ज्योति कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व दो बच्चों के अपहरण की रिपोर्ट थांवला निवासी कालू उर्फ कृष्ण गोपाल व सुनील बाहरेठ के खिलाफ दी। इसमें बताया कि वो गत 1 अक्टूबर शाम को घर लौटा तो उसकी 35 वर्षीय पत्नी व दो बच्चे गायब मिलेे। इस दौरान उसका 14 वर्षीय बेटा रोता मिला। उसने बताया कि उसकी मां व उसके छोटे भाई-बहन को उसी मकान में किराए से रह रहे थांवला निवासी कालू उर्फ कृष्ण गोपाल व सुनील बाहरठ कहीं ले गए। परिवादी ने बताया कि इसके अलावा आरोपित उसके घर से 40 हजार रुपए की नकदी व सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गए। परिवादी ने पत्नी व बच्चों की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिवादी ने बताया कि आरोपित भी उसी मकान मेें ढ़ाई साल से किराए पर रह रहे थे। दोनों आरोपित देवली के एक निजी अस्पताल में कम्पाउण्डर है।

तीन दिनों तक सुनवाई नही

पीडि़त ने बताया कि इस सम्बन्ध में हनुमाननगर थाना पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वह तीन दिन तक पुलिस के चक्कर लगाता रहा। बाद में पीडि़त ने भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक से मिलकर मदद की गुहार लगाई। तब जाकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौथे दिन पुलिस ने गुरुवार देर शाम मामला दर्ज किया।

Published on:
06 Oct 2017 10:38 pm
Also Read
View All