भीलवाड़ा

ग्राहक को लुभाने के लिए कम्पनियों की कई स्कीम

नवरात्र के साथ त्यौहारी सीजन की धूम
2 min read
Sep 21, 2017
Bhilwara, bhilwara news, navratra 2017, Many schemes of companies to attract customers in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara
नवरात्र के साथ त्यौहारी सीजन की धूम

भीलवाड़ा।

नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन की धूम भी शुरू हो गई है। कई कम्पनी के शौरूम नई-नई स्कीम देने में लगे है। ग्राहकों के लुभाने के लिए हर रोज कुछ नई घोषणा की जा रही है। विशेष रूप से इस बार ऑटोमोबाइल कम्पनियों की ओर से दशहरे व धनतेरस को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। नवरात्र के साथ त्यौहारी सीजन शुरू हो गया। सीजन को लेकर व्यापारी बाजार में पूरी तैयारियां कर चुके हैं। लेकिन व्यापारी जीएसटी को लेकर कुछ परेशानी में भी है। इसे कुछ कम करने और ग्राहकों को लुभाने के लिए कम्पनियों ने ढेरों ऑफर पेश किए हैं। इस बार ऑफर की संख्या कुछ ज्यादा है। ऑन लाइन शॉपिंग का क्रेज भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

READ:शक्ति की भक्ति के साथ सजे गरबा पांडाल


व्यापारी नए उत्पाद का स्टॉक कर चुके हैं। ऑटोमोबाइल मार्केट में लोग अग्रिम बुकिंग करवा चुके हैं। नवरात्र के पहले दिन ही दशहरे पर वाहन उठाने के लिए चार पहिया व दुपहिया वाहनों की बुकिंग की जाने लगी है। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एलईडी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन नए फीचर के साथ पेश की गई है। कपड़ा बाजार से जुड़े व्यापारी अभी बाजार की नब्ज टटोलने में जुटे हैं। बाजार में बूम को देखकर स्टॉक मंगवाया जा रहा है। टीवी में कई तरह के ऐसे टीवी आने लगे है जो अपने मोबाइल से या इन्टरनेट के माध्यम से सीधे उसे चला सकते है। यानी मोबाइल का मजा अब टीवी पर भी ले सकते है। नवरात्र के पहले दिन कई व्यापारियों ने अपने नए शोरूम का भी शुभारम्भ किया है।

त्योहारी सीजन में नया कारोबार जमाने के लिए व्यापारी युवा वर्ग को ध्यान में रखकर उत्पाद व शोरूम लोंच कर रहे हैं। क्योंकि 50 प्रतिशत खरीदारी युवाओं से जुड़ी है। सामान खरीदारी पर डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। एमआरपी पर 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। ताकि ग्राहकों को लुभा सके। उत्पादन की खरीद पर कुछ न कुछ गिफ्ट भी दिए जा रहे है। उत्पादन की कीमत के आधार पर गिफ्ट तय किए गए हैं। इसमें जैसे चांदी व सोने का सिक्का, मोबाइल, टी-टेबल सहित अन्य सामान शामिल है।


पहली पंसद ऑनलाइन खरीदारी
इंटरनेट और स्मार्ट फोन यूजर युवा ऑन लाइन शॉपिंग को ज्यादा तव्वजो देते हैं। क्योंकि यहां हर ब्रांड की प्रोडक्ट और फीचर को आसानी से देख सकते हैं। ऐसे में ऑन लाइन शॉपिंग पहली पसंद बनी हुई है। कई कम्पनियों की ओर से भी नए-नए उत्पाद ऑन लाइन के माध्यम से खरीदे जा सकते है। इसके लिए कई ऑफर दिए जा रहे है। साथ ही क्रेडिट कार्ड से खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए कम्पनियां खास ऑफर दे रही है। खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक कैश बैक दिया जा रहा है।


जीरो प्रतिशत पर फाइनेंस
प्रोडक्ट की कीमतें बढऩे के साथ ही बाजार में हर छोटी-बड़े प्रोडक्ट पर जीरो प्रतिशत फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। ताकि मध्यम वर्गीय लोग भी ऑफर का फायदा उठा सके। यहयोजना हर शोरूम व प्रतिष्ष्ठान पर उपलब्ध है।

Published on:
21 Sept 2017 11:17 pm