नवकार महामंत्र किसी एक व्यक्ति विशेष की स्तुति नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति में रची-बसी आत्मशुद्धि, आस्था और साधना का परम प्रतीक है। यह मानव को भीतर से सशक्त बनाकर उच्चतर जीवन मूल्यों की ओर ले जाता है। अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांतवाद जैसे सिद्धांतों पर आधारित यह प्राचीन मंत्र आज की वैश्विक परिस्थितियों में और […]
नवकार महामंत्र किसी एक व्यक्ति विशेष की स्तुति नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति में रची-बसी आत्मशुद्धि, आस्था और साधना का परम प्रतीक है। यह मानव को भीतर से सशक्त बनाकर उच्चतर जीवन मूल्यों की ओर ले जाता है। अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांतवाद जैसे सिद्धांतों पर आधारित यह प्राचीन मंत्र आज की वैश्विक परिस्थितियों में और भी अधिक प्रासंगिक है। यह विचार राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गुरुवार को जीतो की ओर से मेडिसिटी ग्राउंड में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस समारोह में व्यक्त किए। हजारों श्रद्धालुओं ने एक स्वर में जब महामंत्र का जाप किया, तो संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
सहकारिता मंत्री गौतम दक ने वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि आज दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और संघर्ष चल रहे हैं। ऐसे में भगवान महावीर का जियो और जीने दो का संदेश मानवता के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। सांसद दामोदर अग्रवाल व विधायक अशोक कोठारी ने जैन दर्शन के अनुमोदना सिद्धांत पर प्रकाश डाला। जीतो अपेक्स वाइस चेयरमैन महावीर सिंह चौधरी ने आयोजन के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत और अतिथियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलन से हुई। जयवंती अजमेरा के नेतृत्व में अशोक सेठी, मुकेश पाटोदी, अर्चित पाटोदी, रागिनी एवं मोनिका जैन ने भावपूर्ण और लयबद्ध शैली में जाप किया। विभिन्न विद्यालयों के करीब 1500 बच्चों ने भी जाप में हिस्सा लिया। इससे पूर्व राज्यपाल के पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचने पर कलक्टर जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द सिंह यादव, राजेन्द्र गोखरू व पुष्पा गोखरू ने स्वागत किया।
आयोजन के संयोजक प्रतीक कावड़िया व लोकेश अजमेरा ने बताया कि समारोह में विधायक गोपाल खंडेलवाल, लादूलाल पितलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा, चैप्टर चेयरमैन मीठालाल सिंघवी, संरक्षक तिलोक चंद छाबडा, सिद्धार्थ अजमेरा, सिद्धार्थ कावड़िया, ओम नराणीवाल, कैलाश कोठारी, एसएन मोदानी और सुभाष बहेडि़या मौजूद रहे। संचालन जीतो के चीफ सेक्रेटरी मनीष शाह एवं निशांत जैन ने किया।