भीलवाड़ा

आसीन्द रायमाताजी मंदिर पर देवस्थान विभाग मना रहा नवरात्र उत्सव

देवस्थान विभाग ने आसींंदराय माताजी मंदिर पर पहली बार नवरात्रा उत्सव मनाने के लिए पहल की है
2 min read
Navratra in bhilwara, Bhilwara, Bhilwara news, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara
देवस्थान विभाग द्वारा अजमेर संभाग में आसींद उपखंड मुख्यालय के मंदिर आसींद राय माताजी मंदिर पर पहली बार नवरात्रा उत्सव मनाने के लिए पहल

भीलवाड़ा।

देवस्थान विभाग द्वारा अजमेर संभाग में आसींद उपखंड मुख्यालय के मंदिर आसींद राय माताजी मंदिर पर पहली बार नवरात्रा उत्सव मनाने के लिए पहल की है। इसे लेकर क्षेत्र में माताजी के भक्तों में भी उत्साह का माहौल है। नवरात्र में आसीन्द राय माता जी पर नवरात्रा के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम जन सहयोग से आयोजित किए जाने की रूपरेखा को अमली जामा पहनाया गया है। नवरात्र महोत्सव की शुरूआत मंदिर में गुरुवार को घट स्थापना के साथ हो गई।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बच्चानी मय टीम के निर्देशन में आसीन्द विधायक रामलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाशी देवी खटीक की मौजूदगी में घटस्थापना हवन यज्ञ पूजन मंत्रोच्चारण विधि विधान से हुआ। मंदिर के पुजारी नरेश घनश्याम पंडा ने बताया देवस्थान विभाग द्वारा अजमेर संभाग में इस मंदिर पर पहली बार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए इस मंदिर का चयन किया गया है। देवस्थान विभाग की ओर से नवरात्र उत्सव मनाने के लिए इस तरह राजस्थान में कुल 18 मंदिरों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन मंदिर स्थल पर दुर्गा पाठ हवन का आयोजन होगा जिसमें नगर के विभिन्न जोड़ों द्वारा प्रतिदिन आहूतियां दी जाएगी। इसकी सारी व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग द्वारा की गई है।

महोत्सव शुरू होने के मौके पर आसीन्द के उपखण्ड अधिकारी दिनेश सिंह धाकड, तहसीलदार राम निवास मीणा, तहसीलदार रामनिवास मीणा, उप पटवारी प्रह्लाद गुर्जर,पुजारी शंकर लाल शर्मा,गणेश लाल चौरडिय़ा साहू समाज के अध्यक्ष डालचंद देवीलाल सरवन लाल व कस्बे के नागरिक महिलाएं उपस्थित रहे। महोत्सव के तहत मंदिर में अष्टमी को रात्रि को भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। नवरात्र महोत्सव का समापन नवमी पर दुर्गा पूजा के साथ होगा। इस मौके पर यज्ञ अनुष्ठानों की पूर्णाहुति भी होगी। आसीन्द क्षेत्र में नवरात्र के तहत विभिन्न शक्तिपीठों पर भी कई कार्यक्रम हो रहे है।

Updated on:
23 Sept 2017 12:13 am
Published on:
23 Sept 2017 12:11 am