भीलवाड़ा

‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ प्रदेश के लाखों छात्र लिखेंगे अपने माता-पिता को पाती

शिक्षा विभाग का आदेश: विद्यार्थी पत्र लिखकर अभिभावकों को करेंगे मतदान के प्रति जागरूक प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में शनिवार को ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष आयोजन केवल पारंपरिक पूजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें लोकतंत्र की मजबूती का रंग भी घुलेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश […]

less than 1 minute read
Feb 13, 2026
On 'Parents' Day', lakhs of students in the state will write letters to their parents.

शिक्षा विभाग का आदेश: विद्यार्थी पत्र लिखकर अभिभावकों को करेंगे मतदान के प्रति जागरूक

प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में शनिवार को 'मातृ-पितृ पूजन दिवस' हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष आयोजन केवल पारंपरिक पूजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें लोकतंत्र की मजबूती का रंग भी घुलेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर राज्य के सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को 'पातीमाँ और पिता के नाम' लिखने के निर्देश दिए हैं।

वोट की ताकत बताएंगे 'भावीमतदाता'

माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस गतिविधि के तहत छात्र अपने माता-पिता और अभिभावकों को पत्र (पाती) लिखेंगे। इस पत्र के माध्यम से वे उन्हें संवैधानिक वोट देने के अधिकार का नैतिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही, निर्वाचन आयोग की ओर से उपलब्ध करवाई गई डिजिटल सुविधाओं के बारे में जागरूक करेंगे।

संस्कारों के साथ डिजिटल साक्षरता

शिक्षा विभाग का मानना है कि बच्चे जब खुद अपने हाथों से पत्र लिखकर माता-पिता से वोट डालने का आग्रह करेंगे, तो इसका गहरा भावनात्मक असर होगा। इसके साथ ही, बच्चों को चुनाव आयोग की आधुनिक तकनीक और ऐप्स की जानकारी देकर उन्हें भविष्य के जागरूक नागरिक के रूप में तैयार किया जा रहा है।

यह होंगे महत्वपूर्ण बिन्दू

  • लक्ष्य: मतदान जागरूकता (स्वीप गतिविधि) के साथ संस्कारों का मेल।
  • प्रक्रिया:इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के सहयोग से छात्र पत्र लिखेंगे।
  • रिपोर्टिंग: स्कूलों को इस गतिविधि की ऑनलाइन एंट्री 'शालादर्पण' और 'पीएसपीपोर्टल' पर दर्ज करनी होगी।
  • प्राथमिकता: विभाग ने इस कार्य को 'अत्यावश्यक' और 'सर्वोच्चप्राथमिकता' की श्रेणी में रखा है।

सभी को दिए निर्देश

सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए कि वे अपने विद्यालयों में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। ताकि छात्र अपने माता-पिता को पत्र लिख सकें।

- रामेश्वर प्रसाद जीनगर, डीईओ, भीलवाड़ा

Published on:
13 Feb 2026 08:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर