भीलवाड़ा

शिकारी के जाल में फंसा पैंथर

Panther trapped in hunter's net शाहपुरा जिले के शक्करगढ़ क्षेत्र के रजवास गांव के वनभूमि में बुधवार रात शिकारी के बिछाए फंदे में पैंथर का पंजा फंस गया। इससे पैंथर रातभर तड़पता रहा। करीब 17 घंटे बाद कोटा से आई रेस्क्यू टीम ने पैंथर को छुड़ाकर कोटा ले गई। वन विभाग ने अज्ञात शिकारी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम में मामला दर्ज किया।

2 min read
शिकारी के जाल में फंसा पैंथर

शाहपुरा जिले के शक्करगढ़ क्षेत्र के रजवास गांव के वनभूमि में बुधवार रात शिकारी के बिछाए फंदे में पैंथर का पंजा फंस गया। इससे पैंथर रातभर तड़पता रहा। करीब 17 घंटे बाद कोटा से आई रेस्क्यू टीम ने पैंथर को छुड़ाकर कोटा ले गई। वन विभाग ने अज्ञात शिकारी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम में मामला दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार रजवास के वन भूमि जंगल में शिकारी ने फंदा लगाया। उसमें मादा पैंथर का पंजा फंस गया। सुबह ग्रामीणों को पता चला तो जहाजपुर क्षेत्र के वनपाल मूलचंद शर्मा टीम के साथ पहुंचे। टीम के पास संसाधन की कमी थी। टीम केवल एक पिंजरा और लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंची। इससे पैंथर को जाल से निकला नहीं जा सकता था।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। कोटा से दोपहर में रेस्क्यू टीम आई। पैंथर को बेहोशी का इंजेक्शन देकर रेस्क्यू किया गया। पैंथर का पैर चोटिल हो गया। उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उसे पिंजरे में डालकर कोटा ले जाया गया।


ग्रामीणों में भय का माहौल होने से, तत्काल सहायक वन संरक्षक मांडलगढ़ की अगुवाई में रेंज जहाजपुर, शाहपुरा एवं मांडलगढ़ के 20 प्रशिक्षित स्टाफ की एक संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। कोटा से रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया।

उपवन संरक्षक गौरव गर्ग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वन विभाग एवं पुलिस के तत्काल संयुक्त आपरेशन होने से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। मादा पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क कोटा भिजवाया गया। समूचे मामले को लेकर प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए है।

ग्रामीणों में भय का माहौल होने से, तत्काल सहायक वन संरक्षक मांडलगढ़ की अगुवाई में रेंज जहाजपुर, शाहपुरा एवं मांडलगढ़ के 20 प्रशिक्षित स्टाफ की एक संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। कोटा से रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया।

Published on:
15 Feb 2024 08:54 pm
Also Read
View All