भीलवाड़ा शहर की रामधाम गोशाला में सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। जैन युवा सेवा संस्थान की ओर से यहां गोवंश की विशेष पूजा-अर्चना की गई और नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के साथ गो-सेवा का प्रकल्प पूरे श्रद्धाभाव से पूर्ण किया गया। संस्थान के मार्गदर्शक भूपेंद्र पगारिया के निर्देशन में आयोजित […]
भीलवाड़ा शहर की रामधाम गोशाला में सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। जैन युवा सेवा संस्थान की ओर से यहां गोवंश की विशेष पूजा-अर्चना की गई और नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के साथ गो-सेवा का प्रकल्प पूरे श्रद्धाभाव से पूर्ण किया गया।
संस्थान के मार्गदर्शक भूपेंद्र पगारिया के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। युवाओं ने अपने हाथों से गोवंश को गुड़ व चारा खिलाकर समाज को जीवदया और बेजुबानों के संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया।
संस्थान के अध्यक्ष धर्मचंद बाफना और मंत्री पीयूष खमेसरा ने बताया कि गो-सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जैन युवा सेवा संस्थान की ओर से प्रतिमाह जीवदया के विभिन्न कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने के लिए आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।
गो-सेवा के इस पुनीत कार्य में धर्मचंद नंदावत, दिनेश गोखरू, पूर्व पार्षद सुरेश बंब, मेहता, उपाध्यक्ष टीकम खारीवाल, सुनील आंचलिया, कोषाध्यक्ष दिलीप रांका, सौरभ जैन, अंकित पगारिया, जितेंद्र सुराना, प्रियंक भानावत और संदीप चपलोत सहित संस्थान के कई गणमान्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।