भीलवाड़ा

राजस्थान बोर्ड: परिणाम जल्द जारी करने की कवायद तेज, छुट्टियों में भी फोन पर मुस्तैद रहेंगे संस्था प्रधान

सत्रांक और उपस्थिति की जानकारी फोन पर ही देनी होगी
less than 1 minute read
Mar 20, 2026
Rajasthan Board: Efforts to release results early intensify; school heads to remain on standby via phone, even during holidays.
राजस्थान बोर्ड: परिणाम जल्द जारी करने की कवायद तेज, छुट्टियों में भी फोन पर मुस्तैद रहेंगे संस्था प्रधान

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की माध्यमिक परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र घोषित करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर प्रदेश के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को 20 से 23 मार्च तक अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा परिणामों को समय पर तैयार करने के लिए बोर्ड अब सीधे स्कूलों से फोन पर ही विद्यार्थियों का डेटा जुटाएगा। खास बात यह है कि अवकाश होने के बावजूद संस्था प्रधानों और परीक्षा प्रभारियों को यह जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बजेगी फोन की घंटी

बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ के अनुसार 20, 21, 22 और 23 मार्च 2026 को बोर्ड अधिकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक या परीक्षा कार्य से जुड़े कार्मिकों से मोबाइल या दूरभाष पर संपर्क करेंगे। बोर्ड सुबह 9 बजे से लेकर शाम 7 बजे के बीच कभी भी फोन कर सकता है। इस दौरान स्कूलों को विद्यार्थियों के सत्रांक उपस्थिति या अनुपस्थिति और एनएसओ या रोकने संबंधी जानकारी तुरंत उपलब्ध करानी होगी। इस आदेश में सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि डेटा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों या संस्था प्रधानों को विद्यालय में उपस्थित रहने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संबंधित कार्मिकों को छुट्टियों के दिन भी अपडेट रहना होगा और फोन पर ही मांगी गई जानकारी अविलंब देनी होगी, लेकिन इसके लिए उनका स्कूल आना अनिवार्य नहीं है।

Updated on:
20 Mar 2026 08:40 am
Published on:
20 Mar 2026 08:40 am
Also Read
View All