भीलवाड़ा

बिजली के पोल से बाइक टकराने से दंपती की मौत, एक घायल

देवरी माता के दर्शन कर लौट रहे थे
2 min read
Bhilwara, Bhilwara news, Road accident in bhilwara, Two killed road accident in bhilwara,  latest news in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara, Bhilwara Hindi news,
देवरी माता के दर्शन कर लौट रहे दंपती की बाइक बिजली के पोल से टकराने से दंपती की मौत के बाद चिकि‍त्‍सालय में मौजूद परिजन

हनुमाननगर।

क्षेत्र के मायला पोलिया रोड़ पर रविवार देर रात देवरी माता के दर्शन कर लौट रहे दंपती की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। जिन्हें देवली के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां दपंती की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मृतका की छोटी बहन गम्भीर घायल है।


थाना प्रभारी घीसालाल ने बताया कि खेमा का झूपडा निवासी भैरु लाल (23) पुत्र बाबू लाल भील, उसकी पत्नी गायत्री व उसकी छोटी बहन पूजा देवरी माता के दर्शनों के लिए बाइक से देर रात लौट रहे थे। तभी अंधेरा होने के कारण उनकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। इससे तीनों पत्थरों पर जा गिरे। इससे तीनों गम्भीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को देवली के राजकीय अस्पताल भर्ती कराया। जहां भैरु व गायत्री की मौत हो गई। जबकि पूजा की हालत गंभीर है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपर्द किया।

लाडपुरा में तीन मकानों में चोरी

जिले के लाडपुरा कस्बे में रात्रि अज्ञात चोर तीन मकानो में प्रवेश कर एक मकान से तीस हजार नकदी सहित करीब 2 लाख कीमत के जेवर समेट ले गए। अन्य दो मकानों में जाग हो जाने पर भाग छूटे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची व मौका मुआयना क‍िया।

गागेड़ा गांव में विवाहिता झुलसी, अजमेर रैफर

हुरड़ा तहसील के गागेडा गांव में विवाहिता घर में अज्ञात करणो से झुलस गई। जिसे परिजन गुलाबपुरा चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर अजमेर रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार गागेड़ा निवासी विवाहित ममता तेली घर में अज्ञात कारणों से झुलस गई। जिसे परिजन गुलाबपुरा चिकित्सालय ले गए। जहां से उसे अजमेर रैफर कर दिया। विवाहिता के पीहर और ससुराल पक्ष के लोग भी उसके साथ अजमेर चिकित्सालय पहुंचे।

Published on:
25 Sept 2017 01:54 pm