भीलवाड़ा

रोडवेज ने बाइक सवार तीन जनों को कुचला

रोडवेज बस व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई
2 min read
Bhilwara, bhilwara news, Road accident in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara,
बनेड़ा मार्ग पर सोमवार शाम को मालीखेड़ा मोड़ पर रोडवेज बस व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद माैैैके पर पड़े शव व घायल

मांडल।
बनेड़ा मार्ग पर सोमवार शाम को मालीखेड़ा मोड़ पर रोडवेज बस व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो जनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल हो गया। जिसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है।

मांडल चौकी प्रभारी साबिर मोहम्मद ने बताया कि भीलवाड़ा से बाइक पर सवार होकर तीन जनें बनेड़ा की तरफ जा रहे थे। मोड़ पर सामने से आ रही राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस से टकरा गए। जिसमें बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर उछल कर जा गिरे। जिसके कारण दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। तीसरा गंभीर घायल हो गया। जिसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मृतक की जेब मे मिले मोबाइल से परिजनों से बात कर शिनाख्तगी के प्रयास किए। तीनों की पहचान अजमेर जिले के सावर थाना क्षेत्र के पिपलाज निवासी सत्यनारायण (43) पुत्र कानाराम कीर, आशाराम(36) पुत्र भूरा गर्ग व गोकुल सिंह (38) पुत्र जय सिंह राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने तीनों शवो को भीलवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया है। जिनका पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह होगा।

तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा ग‍िरे
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जिसे मांडल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचा दुर्घनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ करवाया।

Published on:
02 Oct 2017 08:52 pm
Also Read
View All