शिबानी मिस और राघवेंद्र बने मिस्टर गैटी, एमएलवी कॉलेज के सांस्कृतिक उत्सव का समापन
एमएलवी टेक्सटाइल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव गैटी 2026 का भव्य और रंगारंग समापन हुआ। आयोजन के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
समापन समारोह में संस्थान के प्राचार्य डॉ. अरविंद वशिष्ठ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का समावेश भी अत्यंत आवश्यक है।
उत्सव में विद्यार्थियों के लिए कुल 16 विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें मिस गैटी शिबानी मेहर (द्वितीय वर्ष, छात्रा) व मिस्टर गैटी राघवेंद्र पांडे (द्वितीय वर्ष, छात्र) ने बाजी मारी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका पूर्व विद्यार्थी अभिषेक मालू, गौरव अवस्थी, अक्षिता सिंघवी तथा डॉ. अर्चना अग्रवाल, प्रियंका मीणा, रीना भटनागर और डॉ. दीप्ति शर्मा ने निभाई। सांस्कृतिक समिति के प्रभारी केजी भदादा और उनकी टीम रीना भटनागर, जितेंद्र मीणा, पंकज शर्मा, निधि सुराणा, निधि शर्मा एवं किरण बैरवा ने फेस्ट के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।