पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) की ओर से आयोजित समर कैम्प में नृत्यों का ज्ञान एक ही छत के नीचे मिल रहा है
भीलवाड़ा ।
राजस्थान पत्रिका के शैक्षिक अनुभाग पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) की ओर से आयोजित समर कैम्प में नृत्यों का ज्ञान एक ही छत के नीचे मिल रहा है। इसमें शुमार हिप हॉप डांस का जादू तो बच्चों व युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। नेहरू रोड स्थित वर्धमान सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित हिप हॉप डांस कोर्स के प्रशिक्षक मुकेश कोली ने बताया कि अमरीका के न्यूयार्क में हिप हॉप डांस की शुरूआत हुई थी।
इस एकल नृत्य में कई नृत्य विधाओं का समावेश होता है। कोई स्टेप्स धीमी तो किसी में तेजी है। इससे शारीरिक व्यायाम भी हो जाता है। बच्चों ने मनोयोग से हिप हॉप डांस की कई स्टेप्स की बारीकियां सीखी है। जिंदल सॉ लिमिटेड के सहयोग से आयोजित पाई समर कैम्प में 48 से ज्यादा कोर्सेज का प्रशिक्षण कुशल विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है।
इंग्लिश ग्रामर कोर्स 5 से शुरू
समर कैम्प में 5 जून को वर्धमान स्कूल में इंग्लिश ग्रामर कोर्स शुरू होगा। इसके साथ ही 25 मई से 1 जून के बीच शुरू हो चुके कोर्स हेयर एंड ब्यूटी केयर कोर्स, गिटार, ३डी ड्रोईंग कोर्सेज, इंटीरियर डिजाइनिंग कोर्स, लोकिंग पोपिंग कोर्स, हिप-होप, कन्टेम्परी डांस, बॉडी बिल्डिंग, वेब डिजाइनिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर, एेरोबिक्स व सेल्फ मेकअप एंड साड़ी ड्रेपिंग सहित फन फूड कोर्सेज के ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन जारी है। इसके लिए नेहरू रोड स्थित वर्धमान सीनियर सेकण्डरी स्कूल में सुबह 7 से 11 बजे तक तथा पांसल चौराहा स्थित राजस्थान पत्रिका के कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर रकते है।
रांका का विवि मेरिट में छठा स्थान
भीलवाड़ा. हरणी महादेव रोड स्थित स्विफ्ट कॉलेज के बीसीए के विधार्थी विजय रांका ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में छठा स्थान प्राप्त किया है। विजय ने भीलवाड़ा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ये जानकारी कॉलेज प्राचार्या अपर्णा सामसुखा ने दी।