8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निजी कंपनी के कर्मचारी को मीटर बदलने से रोका, पुर में हंगामा

कस्बे में निजी कंपनी द्वारा बिजली के मीटर बदले जाने पर नगरवासियों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया

2 min read
Google source verification
Commotion against private companies in bhilwara

Commotion against private companies in bhilwara

पुर।

कस्बे में निजी कंपनी द्वारा बिजली के मीटर बदले जाने पर नगरवासियों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। लोगों का कहना है कि उनके मकानों पर अच्छी गुणवत्ता के मीटर लगे हैं। लेकिन निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए उपभोक्ताओं की अनुमति लिए बिना कम्पनी के कर्मचारी मनमाने तरीके से मीटर बदल रहे हैं। सिक्योर मीटर्स के कर्मचारी शनिवार को जब हॉस्पिटल रोड पर मीटर बदलने पहुंचे तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

READ: लगातार चौथी दफा राजस्थान बार कौंसिल में जीते श्रीमाली

वार्ड-3 के पार्षद हीरालाल माली सहित नगरवासी शांतिलाल तेली, भंवरलाल आचार्य, दिनेष पालडिय़ा, निर्मल सिंघवी, बाबूलाल तेली, शांतिलाल आदि ने कंपनी के सुपरवाइजर विनोद कुमार व कर्मचारियों का घेराव करते हुए कहा कि उनके यहां लगे हुए विद्युत मीटर सही तरीके से काम कर रहे हैं। मीटर में किसी प्रकार गड़बड़ी नहीं है इसके बावजूद निजी कंपनी के कर्मचारी दबाव बनाकर जबरन मीटर बदल रहे हैं।

READ: स्कूल के खराब परिणाम का असर: काछोला प्रधानाचार्य को नोटिस, बोर्ड कराएगा विशेष जांच

इस पर कंपनी के सुपरवाइजर ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने मीटर बदलवाने से इंकार कर दिया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने भी इसका विरोध किया। उन्होंने बताया कि जितनी यूनिट पुराने मीटर में दो माह में आ रही है। नये मीटर लगाते ही उतने ही यूनिट की खपत एक माह में बताई जा रही है।

इससे साफ है कि नए मीटर बहुत तेज गति से चलते है। इससे उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है। हर महिने बिल जारी करने से भी उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कम्पनी सुपरवाइजर ने बताया कि पुराने मीटर सही है लेकिन केबल के फाल्ट को रोकने के लिए केबल के साथ मीटर को बदलना पड़ रहा है।


अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
भीलवाड़ा. निजीकरण के बाद जिले में विद्युत वितरण में हो रही गड़बडि़यों के विरोध में कांग्रेस सोमवार को राज्यपाल को ज्ञापन देगी। कांग्रेेस के जिला महासचिव महेश सोनी ने बताया कि सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र होंगे और कलक्ट्रेट पहुंचेगे। यहां प्रदर्शन के बाद निजी कम्पनी का ठेका निरस्त करने तथा अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपेंगे।