टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मांग
स्मार्ट टेक्नॉलोजी के दौर में वाशिंग मशीन से आटा चक्की तक स्मार्ट होनी चाहिए। जो आपकी आवाज पर कपड़े धो सके व अनाज पीस सके। इन्हें चलाने को वाई-फाई जरूरी है। ऐसे ही उत्पाद बाजार में आए हैं। नवरात्र में बाजार में खरीदारों की भीड़ है। दशहरे, धनतेरस व दीपावली के लिए बुकिंग जारी है। ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। बाजार में इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी में दशहरे से बूम आएगा। व्यापारियों का मानना है कि कई पुष्य नक्षत्र आ रहे हैं। वहीं व्यापारी वारंटी, आसान ईएमआई और प्रचार गतिविधियों में निवेश जैसी योजनाओं पर काम कर रहे हैं।
वाई-फाई आटा चक्की की मांग
बाजार में वाई-फाई आटा चक्की व वाशिंग मशीन के साथ स्मार्ट एलईडी की मांग ज्यादा है। क्यू एलईडी व फोर के एलईडी की मांग ज्यादा है। मांग के अनुरूप आर्डर कर रहे हैं। फ्रिज में भी नए प्रोडेक्ट व मॉडल है।
अभिमन्यु खटोड़, शुभम मेगा मॉल
चल निकली ग्राहकी
बाजार में पूछ-परख होने लगी है। लोग दशहरे व धनतेरस के लिए इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद की बुकिंग करवा रहे हैं। ऑनलाइन की दरों के बराबर बाजार में भी उत्पादन आसानी से मिल रहे हैं।
सुनील तलेसरा, तलेसरा इलेक्ट्रिक स्टोर
डबल डोर फ्रिज पहली पसंद
डबल डोर फ्रिज व फुल ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की मांग अधिक है। ऑनलाइन से कम दर पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम बाजार में उपलब्ध है। लोगों का रुझान बाजार की ओर बढ़ा है।
सत्यनारायण माली, गुरुकृपा इलेक्ट्रिकल्स
आटा चक्की की मांग
बाजार में रौनक है। धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र की ग्राहकी के लिए व्यवसायी तैयार है। ग्राहकों को आकर्षित करने को ऑफर दे रहे हैं।
निखिल बाफना, नाकोड़ा सेल्स कॉरर्पोरेशन
फाइनेंस की भी व्यवस्था
ग्राहकों को लिए फाइनेंस सुविधा है। कैशबैक देने से ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। स्मार्ट एलईडी, टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद की मांग है। इस बार अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है।
रवि अग्रवाल, एलजी बेस्ट शॉप श्रीमहालक्ष्मी
नवरात्र से दीपावली तक इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बूम है। दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बुकिंग की जा रही है। दीपावली पर सबसे ज्यादा इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद की बिक्री होती है। बाजार तैयार है।
फतनदास लालवानी, नवीन इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांडेड फैक्ट्री
एलईडी में कई उत्पाद
आधुनिक तकनीक से निर्मित एलईडी के पोओपी लाइट, फ्लड लाइट, ट्यूबलाइट सहित विभिन्न प्रोडक्ट उपलब्ध है। इससे बिजली की 70 प्रतिशत तक बचत होती है। बिजली फिटिंग में आधुनिक तकनीक से निर्मित वायर उपलब्ध है।
कैलाश सोनी, कैलाश इंटरप्राइजेज