भीलवाड़ा

वीसी में निशुल्क किताबों व शिक्षकों के प्रमोशन पर होगा मंथन

5वीं बोर्ड परीक्षा के चलते केन्द्राधीक्षक की जगह प्रतिनिधि हो सकेंगे शामिल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कमर कस ली है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के निदेशक सीताराम जाट ने 5 मार्च को प्रदेशभर के शिक्षा अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई है। यह […]

less than 1 minute read
Mar 05, 2026
The VC will deliberate on free books and promotion of teachers.

5वीं बोर्ड परीक्षा के चलते केन्द्राधीक्षक की जगह प्रतिनिधि हो सकेंगे शामिल

प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कमर कस ली है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के निदेशक सीताराम जाट ने 5 मार्च को प्रदेशभर के शिक्षा अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। बैठक में प्रदेश के सभी संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ), जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), डायट के प्रधानाचार्य, सीबीईओ और सभी पीईईओ व यूसीईईओ को अनिवार्य रूप से संबंधित डीओआईटी केंद्रों से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

इन 6 अहम मुद्दों पर होगा फोकस

बैठक के लिए जारी आधिकारिक एजेंडे के अनुसार मुख्य रूप से निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के लिए पीईईओ-वार मांग, रूट चार्ट और राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल से आपूर्ति के बाद स्कूलों में वितरण की स्थिति। 1 अप्रेल 2023 की स्थिति में कार्यरत वरिष्ठ अध्यापकों की संभाग और राज्य स्तरीय मिश्रित वरिष्ठता सूचियों के संशोधन पर चर्चा। समान परीक्षा एवं सीबीए की पूर्व तैयारियों और आगामी प्रवेशोत्सव अभियान पर विशेष मंथन होगा।

5वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर विशेष छूट

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि 5 मार्च को ही कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में जो यूसीईईओ या पीईईओ परीक्षा केंद्र पर केन्द्राधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्हें इस वीसी में व्यक्तिगत रूप से जुड़ने से छूट दी गई है। उनके स्थान पर उनका कोई प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होकर जानकारी साझा कर सकेगा।

Published on:
05 Mar 2026 09:11 am
Also Read
View All

अगली खबर