भीलवाड़ा

दो छात्रों की स्कूल में डंडों से पिटाई, मचा हंगामा

प्रधानाचार्य व दो श‍िक्षकों पर पिटाई का आरोप
2 min read
Bhilwara, Bhilwara news, Two students beaten at School in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara  News in hindi, Latest
भीलवाड़ा के राजेेंद्र मार्ग स्‍कूल में अध्‍यापकों द्वारा की गई डंडों से पिटाई के बाद चोट के निशान बताते छात्र

भीलवाड़ा।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में दो छात्रों की पिटाई के मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर हंगामे के हालात रहे। परिजनों ने विद्यालय के ही प्रधानाध्यापक व कुछेक शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वही प्रधानाध्यापक की तरफ से मारपीट एवं धमकाने की रिपोर्ट भी छात्रों व परिजनों के खिलाफ कोतवाली में पहुंची है। पुलिस दोनों परिवादों की जांच कर रही है।

अभिभावकों के हंगामा करने से मामला कोतवाली थाना में जा पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य सहित दो शिक्षकों पर छात्रों की पिटाई का आरोप लगाते हुए दोनों के पिता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। प्राचार्य ने मारपीट के आरोप को नकारते हुए बच्चों में ही आपसी मारपीट होना बताया है। दादाबाड़ी क्षेत्र निवासी १२ वीं कक्षा के छात्र मोहित पुत्र गोपाल खोईवाल ने बताया कि अध्यापक सत्यनारायण कक्षा में पढ़ा रहे थे। विषय समझ में नहीं आने पर दोबारा बताने को कहा तो उसे प्रधानाचार्य महावीर शर्मा के पास ले गए जहां उसकी लात-घुसों से पिटाई की। छात्र मोहित ने उसे जातिगत अपमानित करने का भी आरोप लगाया। वहीं छात्र शिवम पुत्र देवेंद्र खोईवाल ने बताया कि सिर दर्द के कारण वह अन्य कमरे में जाकर सोया हुआ था। ठीक होने के बाद वह कक्षा में गया तो देखा कि मोहित की पिटाई हो रही थी। उसके बाद बिना पूछे ही प्रधानाचार्य ने उसे भी पीट दिया। दोनों छात्रों की पीठ पर पिटाई ने निशान साफ दिखाई दे रहे थे। दोनों के पिता ने मेडिकल करवाकर कोतवाली में अलग-अलग रिपोर्ट दी।

READ: शक्ति की भक्ति के साथ सजे गरबा पांडाल

दूसरी तरफ प्रधानाचार्य के साथ विद्यालय के स्टाफ ने मिलकर जिला पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दी। जिसमें छात्रों के अभिभावकों पर स्कूल में आकर अभद्रता करने व राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए कुछ बोर्ड से संबंधित फार्म फाड़ देना बताया। प्रधानाचार्य ने मारपीट व जातिगत अपमानित करने के आरोप को नकारते हुए कहा कि लंच में बच्चों के झगडऩे की बात पता चली। जिसमें मोहित व शिवम का नाम सामने आया। रिपोर्ट में दोनों को आदतन छात्र बताया गया। इनका स्कूल में मोबाईल लाकर इस्तेमाल करना, टीचर का पीछा करके टोंट कसना, धमकी देना व चलती क्लास में बैंच पर सो जाना रोजाना का काम है।

Published on:
22 Sept 2017 08:17 pm