भीलवाड़ा

खबर का असर: आखिर बहते नीर का समझा मूल्य, लीकेज लाइन हुई ठीक, जलदाय विभाग ने की मरम्मत

शहर के रामधाम के निकट सौ फीट रोड पर सड़क पर हो रहे पेयजल लाइन में लीकेज से व्यर्थ बहते अमूल्य नीर की बर्बादी गुरुवार को थम गई

2 min read

भीलवाड़ा।

शहर के रामधाम के निकट सौ फीट रोड पर सड़क पर हो रहे पेयजल लाइन में लीकेज से व्यर्थ बहते अमूल्य नीर की बर्बादी गुरुवार को थम गई। राजस्थानी जनमंच ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को साथ ले जाकर लाइन की मरम्मत करवाई। राजस्थान पत्रिका ने 23 मई के अंक में 'रिस रहा 50 लाख लीटर पानी शीर्षक से समाचार प्रकाशित करके रामधाम के निकट पाइप लाइन में लीकेज के कारण सड़क पर बह रहे अमूल्य नीर की फोटो प्रकाशित किया था।

ये भी पढ़ें

सितम ढहाती गर्मी में बिजली बन रही बैरन, छूट रहे परेशान

लाइन लीकेज होने से सड़क जलापूर्ति के दौरान दरिया बन जाती थी। इसे देखते हुए राजस्थानी जनमंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने मौके पर जाकर हालात देखे तो वहां जलदाय विभाग के अधिकारियों को बुलाकर स्थिति दिखाई। यहां गुरुवार सुबह से काम शुरू हुआ और दोपहर तक लाइन को ठीक कर दिया गया।

पानी के लिए आप उतरेगी सड़कों पर

भीलवाड़ा. करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा कर लाई गई चम्बल परियोजना के बाद भी शहर की कई बस्तियों के बाशिंदे पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे है। आप नेता सुनील आगीवाल ने कहा कि कृष्णा नगर की तरह ही पटेल नगर सेक्टर 3, 9,10, न्यू पटेल नगर की कई गलियों, बंजारा बस्ती, शिवाजी नगर, हरिजन बस्ती आदि जगह जल संकट है।

शहर में हैंडपंप खराब पड़े है। आप नेता आगीवाल ने कहा कि यदि इस भीषण गर्मी में शहर की सभी बस्तियों में पानी की समस्या का तत्काल समाधान करने के लिए 11 मई को विधायक वि_ल अवस्थी को खुला पत्र लिखा था लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब 27 मई को इन बस्तियों की जनता के नेतृत्व में विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें

नलों से पानी भरना पाताल से लेकर आने जैसा काम

Published on:
25 May 2018 01:41 pm
Also Read
View All