भीलवाड़ा

पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला की मौत, बचाने कूदा पति पाइप पकड़ लेने से बचा

सांगानेर में पानी भरने गई महिला की पैर फिसलने से कुएं में डूबने से मौत हो गई
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 10:45 PM IST
Woman dies in well in bhilwara
Woman dies in well in bhilwara

भीलवाड़ा।

सांगानेर में रविवार शाम को पानी भरने गई महिला की पैर फिसलने से कुएं में डूबने से मौत हो गई। बचाव में कूदा पति ने पाइप पकड़ लिया। इससे वह बच गया। सुभाषनगर थाना पुलिस ने कुएं का पानी तुड़वा कर साढ़े तीन घण्टे बाद शव को बाहर निकाल कर महात्मा गांधी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार सांगानेर निवासी भैरूलाल बलाई परिवार समेत खेत पर रहता है। शाम को उसकी पत्नी कंचन (२५) निकट कुएं पर पानी लेने गई। सत्तर फीट गहरे कुएं में पैर फिसलने से गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर भैरू बचाव में दौड़ा। उसने भी कुएं में छलांग लगा दी। इससे पहले कंचन डूब चुकी थी। इस दौरान भैरू ने मोटर के लिए डाला पाइप पकड़ लिया। इससे वह बच गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए।

सुभाषनगर पुलिस भी वहां पहुंच गई। कुएं से भैरू को बाहर निकाल लिया जबकि उसमें 25 फीट पानी भरा होने से कंचन का शव नजर नहीं आया। एेसे में मोटर लगाकर पानी तोडऩा शुरू किया। करीब साढ़े तीन घण्टे बाद रात में शव नजर आया। पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाल कर मोर्चरी पहुंचाया।

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

भीलवाड़ा. कोटा रोड पर अहिंसा सर्किल के निकट रविवार को युवक अचेत हालत में मिला। उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।
पुलिस के अनुसार कोटा रोड पर मदर इण्डिया गैरेज के निकट युवक पड़ा मिला। उसे एमजीएच ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चपरासी कॉलोनी निवासी शराफत के रूप में की गई। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा