भीलवाड़ा

जैन मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म की आराधना

भीलवाड़ा दिगम्बर जैन मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म की आराधना

less than 1 minute read
Sep 13, 2024
Worship of the best true religion in Bhilwara Digambar Jain temples

भीलवाड़ा. दसलक्षण पर्व के पांचवे दिन गुरुवार को जैन मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई। मंदिरों में शांतिधारा व अभिषेक किए। आरके कॉलोनी आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पंडित आलोक मोदी ने बताया कि वचनों को पवित्रता प्रदान करने वाला धर्म उत्तम सत्य है। मंदिर में सुबह राजेन्द्र, रचित, प्रतीक अजमेरा ने 108 रिद्धी मंत्रों से अभिषेक व शान्तिधारा की।

शास्त्रीनगर हाउसिंग बोर्ड स्थित सुपार्श्वनाथ मंदिर में उत्तम सत्य धर्म की आराधना की। मुनि सुज्ञयसागर ने कहा कि सत्य के समान कोई तप नहीं है। महावीर दिगम्बर जैन सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश पाटनी ने बताया कि मिश्री देवी, विमल कुमार, अशोककुमार छाबड़ा ने शान्तिधारा की। शाम को त्रिशला महिला मंडल ने विनतियों का कार्यक्रम रखा। शुक्रवार को सामूहिक धूप क्षेपण दोपहर 2 बजे होगा।बापूनगर के पदमप्रभु मंदिर में मयंक जैन, राजेंद्र सोगानी, कमलचंद कासलीवाल ने शांतिधारा की। चतुर्मखी पार्श्वनाथ कल्पद्रुम बड़ा मंदिर में भी उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई।

Updated on:
13 Sept 2024 10:55 am
Published on:
13 Sept 2024 10:54 am
Also Read
View All

अगली खबर