भीलवाड़ा

कुएं में मिला युवक का शव, चौदह घण्टे बाद निकाला बाहर

दगदी खेड़ा गांव में कुएं में मिले युवक के शव को करीब चौदह घण्टे मशक्कत के बाद शनिवार को बाहर निकाला
2 min read
Bhilwara, bhilwara news, Young mans body found the well in bhilwara, Latest news in bhilwara, bhilwara hindi news, Latest hindi news in bhilwara
दगदी खेड़ा गांव में कुएं में मिले युवक के शव को बाहर न‍िकालते ग्रामीण

रायला।

क्षेत्र के दगदी खेड़ा गांव में कुएं में मिले युवक के शव को करीब चौदह घण्टे मशक्कत के बाद शनिवार को बाहर निकाल लिया गया। रायला थाना पुलिस ने मृतक की पहचान नहीं होने से शव मोर्चरी में रखवाया।

सहायक उपनिरीक्षक शंकरसिंह के अनुसार दगदियों का खेड़ा गांव में युवक भीख मांग रहा था। उसके बाद देर शाम कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रायला पुलिस को दी। कुएं में पानी अधिक होने से मोटर लगवा कर पानी तुड़वाया गया। करीब चौदह घण्टे बाद शनिवार को शव को बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र २० से २५ वर्ष है। वहीं वह मंदबुद्धि बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

तालाब किनारे युवक मृत मिला

रायपुर क्षेत्र के लड़की गांव में तालाब के किनारे युवक शनिवार को मृत मिला। रायपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार लड़की गांव में तालाब किनारे ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को मृत हालत में देखा। उसकी पहचान भीलों का खेड़ा निवासी भंवरलाल भील (35) के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार मृतक पीता का खेड़ा स्थित ससुराल में रह रहा था। पुलिस का मानना है कि वह मछली पकडऩे तालाब में उतरा। घास कीर अधिकता के कारण वहां फंस गया। दम फूलने से उसकी मृत्यु हो गई।


मनचलों को ग्रामीणों ने पीटा, भेजा जेल

माण्डल गोवर्धन पूजा के दिन महिलाओं एवं युवतियों पर फब्तियां कस रहे तीन मनचले युवकों को ग्रामीणों ने पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। दिया। तीनों मनचलों को उपखण्ड मजिस्ट्रेड के समक्ष पेश किया जहां उनको जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि शुक्रवार को लादुवास पंचायत के मालास-सोड़ास मार्ग पर कुछ महिलाएं एवं युवतियां गुजर रही थी। इसी दौरान तीन मनचले युवक सुरेश नाथ, मुकेश बलाई व प्रहलाद बलाई ने उन पर फब्तियां कसी। यह देख ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ कर बुरी तरह से पीट दिया। बाद में पुलिस को सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपितों को शांति भंग में गिरप्तार कर उपखड मजिस्ट्रेड सीएल शर्मा के समक्ष पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

Published on:
21 Oct 2017 11:09 pm