भिंड

एमपी में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 गंभीर

भिंड से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हादसे का शिकार हुई कार।

less than 1 minute read
Feb 18, 2025
Bhind Road Accident

Bhind Road Accident :मध्यप्रदेश के भिंड जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे है। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ये पूरा मामला नेशनल हाइवे क्रमांक 719 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में लोडिंग वाहन में बैठे 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। नाराज ग्रामीण भिंड कलेक्टर, एसपी और सांसद समेत कई लोगों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर असित यादव और एसडीएम अखिलेश शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियो ने आंदोलन कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया। आर्थिक मदद और कानूनी कार्रवाई के आश्वासन पर करीब 3 घंटे बाद 8:00 बजे लोगों ने जाम खोला। मृतक शहर में भवानीपुर से एक लोडिंग वाहन करके जवाहरपुर में बात देने गए थे। हादसे में 8 लोग हैं। इनमें से 6 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

Updated on:
18 Feb 2025 10:51 am
Published on:
18 Feb 2025 08:43 am
Also Read
View All

अगली खबर