bhind yuvak case मृतक की शादी महज 17 दिन पूर्व हुई थी। उसकी नवविवाहिता पत्नी अभी मायके में है।
मध्यप्रदेश के भिंड में एक युवक ने घर में अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब उसका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा तो परिजन स्तब्ध रह गए। सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शादी महज 17 दिन पूर्व हुई थी। उसकी नवविवाहिता पत्नी अभी मायके में है। देहात थाना क्षेत्र के बुलाकी का पुरा की इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।
देहात थाना पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय गोलू जाटव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही दिन पूर्व उसकी शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार रात में खाना खाने के बाद वह सोने चला गया और रात में ही उसने पत्नी से भी बात की। सुबह गोलू का शव फंदे पर लटका मिला।
परिजनों ने बताया कि रात 8 बजे खाना खाकर गोलू अपने कमरे में सोने चला गया था। रात में ही उसने कमरे की छत पर लगे कुंदे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो हमने दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज नहीं आने पर खिड़की से झांककर देखा तो गोलू फंदे पर झूल रहा था।
पीएम हाउस पर परिवार के लोगों ने बताया कि गोलू की शादी 18 नवंबर को हुई थी। 1 दिसंबर को उसकी नवविवाहिता पत्नी मायके चली गई थी। रात में खाना खाकर परिवार से बातचीत कर गोलू कमरे में चला गया था। रात में उसने पत्नी से भी बात की और सुबह शव फंदे पर लटका मिला। शादी के महज 17 दिन बाद पति द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने से नवविवाहिता का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।