
भिण्ड. नगरपालिका तीन साल से हर माह 90 रुपए शहर के लोगों से स्वच्छता कर के नाम पर वसूल रही है, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। सालाना 1080 रुपए एक घर से टैक्स वसूली की जा रही है लेकिन फिर भी हालत बदतर है।
शहर में तीन माह से रविवार की सफाई पूर्ण रूप से बंद है। सामान्य दिनों में भी एक-दो दिन छोडकऱ कचरा वाहन जा रहे हैं और कर्मचारी भी नहीं आते। पार्षद भी निरंतर शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है। शहर में 120 टन कचरा रोज निकलता है, जिसमें उठाव आधा ही हो पाता है। लेकिन छह माह से स्वच्छता की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। इस मंगलवार को भीमनगर रोड, गौरी रोड, हाउङ्क्षसग कॉलोनी, तेलीबाड़ा रोड, सब्जी मंडी क्षेत्र सहित अन्य जगह से कचरा नहीं उठा, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया। राहगीर प्रकाश शर्मा का कहना था कि नेकी की दीवार के अपास कचरा तो अक्सर पड़ा रहता है, लेकिन इस मंगलवार को आधी रोड तक फैल जाने से लोगों आने-जाने में परेशानी हुई। गौरी रोड पर हर गली के नुक्कड़ पर कचरे के ढेर लगे रहे। नगरपाालिका क्षेत्र में सीमा विस्तार के बाद मकानों की संख्या 60 हजार से अधिक हो गए हैं। इस हिसाब से हर माह 54 लाख रुपए का स्वच्छता कर बनता है, हालांकि वसूली उम्मीद के अनुरूप नहीं हो पा रही है। एक घर पर इस वक्त 1080 रुपए स्वच्छता कर बकाया है।
शहर में स्वच्छता व्यवस्था में 480 दैनिक वेतन भोगी एवं नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके बावजूद सफाई न हो पाने से लोग परेशान हैं। गली-मोहल्लों में नालियों की सफाई तक नहीं हो पा रही है। वार्ड 10 में पार्षद ममतारामहेत शाक्य निरंतर एक माह से गंदगी व सीवर चैंबर जाम होने के लिए शिकायत कर रहे हैं।
वार्ड तीन, पांच, 12, 22, 20, 26 के टिपर वाहन खराब हैं। एक छोटा डंपर खराब है। सदर बाजार और गौरी रोड का ट्रैक्टर खराब है। वार्ड 20 में भी ट्रैक्टर खराब है, जिससे कचरा नहीं उठ पा रहा है। हालांकि नए वाहन खरीदने का प्रस्ताव है, लेकिन कब तक प्रक्रिया पूरी हो पाएगी, कोई ठोस नहीं बता पा रहा।
हमारे वार्ड में सीवर चोक है, अक्सर कचरा नहीं उठता है। निरंतर शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। गलियों में अक्सर पानी भर जाता है।
ममता शाक्य, पार्षद, वार्ड 10
हमारे वार्ड में सीवर की स्थिति बहुत खराब है। लिखकर शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड के लोग बहुत परेशान हो रहे हैं।
मनोज जैन, पार्षद, वार्ड 34
वाहन तो खराब हैं, नए टेंडर हो रहे हैं कचरा उठाने के , जल्द व्यवस्था सुधारी जाएगी। पुराने वाहनों की जगह भी नए खरीदने का प्रस्ताव है, समय तो लगेगा।
राजीव जैन, एचओ, नपा भिण्ड।
Updated on:
17 Mar 2026 11:58 pm
Published on:
17 Mar 2026 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
