
Man Shot Dead in Front of Wife and Daughter
MP News: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की उसकी ही पत्नी और बेटी के सामने बीच रास्ते पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। युवक पत्नी और बच्ची को मायके से लेकर अपने गांव लौट रहा था इसी दौरान गांव से करीब दो किमी पहले ही ये वारदात हुई। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने अपने देवर को सूचना दी जिसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की, पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने की बात कह रही है।
भिंड जिले के अटेर का रहने वाला 30 वर्षीय नीलेश जाटव बुधवार शाम को बाइक से अपनी पत्नी रूबी और तीन साल की बेटी जामना के साथ ससुराल जामना गांव से अटेर लौट रहा था। गांव से करीब 2 किमी पहले रामटा-निवारी गांव के पास शाम 7.30 बजे पीछे से बाइक पर अज्ञात बदमाशों ने पीछा किया। आरोपियों ने रूबी से चलती बाइक से बैग छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान बैग गिर गया और नीलेश ने बाइक रोक ली। रूबी बैग उठाने के लिए बाइक से उतरकर चली गई, तभी बदमाशों ने उसके पति नीलेश को पीछे से गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर अज्ञात हमलावर फरार हो गए, पीठ में गोली लगने से नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद किसी तरह पत्नी रूबी ने फोन कर देवर को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और नीलेश को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीलेश मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहा था। एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। अटेर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
गुरुवार को भी मृतक नीलेश के परिजन जिला अस्पताल परिसर में मौजूद हैं। परिवार की मांग है कि आर्थिक सहायता दी जाए और दो बच्चों के इलाज और बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की जाए। मौके पर पहुंचीं एसडीएम शिवांगी अग्रवाल ने मृतक की अंत्येष्टि के लिए 5 हजार रुपये आर्थिक सहायता राशि तुरंत देने और बाकी मांगों पर जल्द अमल करने का आश्वासन परिवार को दिया है।
Published on:
09 Apr 2026 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
