भिवाड़ी

मसाज कराने गया युवक बना हनीट्रैप का शिकार, महिला और उसके साथियों ने फंसाया

युवक को स्पा में मसाज करना भारी पड़ गया। मसाज करने वाली महिला और उसके साथियों ने उसे जाल में फंसाया। अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर हनीट्रेप का शिकार बना लिया।

less than 1 minute read
Nov 17, 2024
सांकेतिक फोटो

भिवाड़ी। युवक को स्पा में मसाज करना भारी पड़ गया। मसाज करने वाली महिला और उसके साथियों ने उसे जाल में फंसाया। अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर हनीट्रेप का शिकार बना लिया। युवक ने कई बार रुपए दिए लेकिन महिला और उसके साथियों की मांग बढ़ती ही गई।

एक युवक ने भिवाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है कि एक साल पहले कृष स्क्वायर में मसाज कराने आया था। काउंटर पर एक हजार रुपए जमा कराने के बाद अंदर गया। स्पा में अंदर एक युवती मिली। उसने मसाज करते हुए मसाज के दो हजार रुपए अतिरिक्त ले लिए। उसने मेरा नंबर ले लिया, उसी बिल्डिंग में दूसरी महिला के दूसरे स्पा में बुलाया और कहा कि मुझे लोन लेना है।

उसने मुझे दस्तावेज दिए। इस दौरान उसने मुझे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे मैं बेहोश हो गया। मेरे साथ उसने अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। मेरे माता-पिता और पत्नी को दिखाने की धमकी देने लगी। कई बार में 32 हजार रुपए ले लिए।

इसके बाद पांच लाख रुपए मांगने लगी। धारूहेड़ा बुलाकर 40 हजार रुपए लिए। कुछ दिन शांत रही इसके बाद मेरे घर में घुस गई। मेरे से पांच लाख रुपए मांग रही है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं।

Published on:
17 Nov 2024 02:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर