भोपाल

एमपी के नए डीजीपी की दौड़ में 12 आइपीएस, सरकार की बड़ी कवायद

DGP Kailash Makwana : 1991 बैच के कपूर, जैन व ऋचा का नाम सबसे आगे, प्रदेश के नए डीजीपी के लिए सरकार ने 12 आइपीएस अफसरों के नाम भेजे दिल्ली, अफसरों के नामों का पैनल भेजा
2 min read
Sep 11, 2026
डीजीपी कैलाश मकवाना दो माह बाद रिटायर हो रहे हैं : फोटो सोर्स : X @ips_kmak
डीजीपी कैलाश मकवाना दो माह बाद रिटायर हो रहे हैं : फोटो सोर्स : X @ips_kmak

Kailash Makwana : मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के लिए कवायद तेज हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने 12 आइपीएस अफसरों के नाम दिल्ली भेज दिए हैं। जिन अफसरों के नामों का पैनल भेजा गया है उनमें 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। वे हाल ही में 38 साल की सेवा अवधि पूरी कर चुके हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार एमपी के नए डीजीपी के लिए 1991 बैच के आइपीएस वरुण कपूर, उपेंद्र जैन व प्रज्ञा ऋचा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि उनके नामों पर केंद्र सरकार ही अंतिम निर्णय लेगी।

गृह विभाग ने 12 सीनियर आइपीएस अफसरों के नामों का पैनल तैयार कर दिल्ली भेजा

मध्यप्रदेश में नए डीजीपी की चयन प्रक्रिया सरकार ने तेज कर दी है। गृह विभाग ने 12 सीनियर आइपीएस अफसरों के नामों का पैनल तैयार कर दिल्ली भेजा है। इसमें 1991 बैच के तीन, 1992 बैच के तीन, 1993 बैच के दो और 1994 बैच के चार अफसरों के नाम हैं।

डीजीपी पैनल में वरिष्ठता क्रम में पहला नाम 1991 बैच के आइपीएस वरुण कपूर का

नए डीजीपी के लिए बनाए गए पैनल में वरिष्ठता क्रम में पहला नाम 1991 बैच के आइपीएस वरुण कपूर का है। वे अभी जेल डीजी हैं। दूसरा नाम ईओडब्ल्यू डीजी उपेंद्र जैन और तीसरे नंबर पर होमगार्ड डीजी प्रज्ञा ऋचा हैं। इस पैनल में से यूपीएससी की कमेटी तीन नामों का पैनल सरकार को भेजेगी। इनमें से एक नाम पर सरकार मुहर लगाएगी।

1 दिसंबर 2024 को डीजीपी ने संभाला था पद

मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल इसी साल नवंबर में खत्म हो जाएगा। 23 नवंबर 2024 को सरकार ने डीजीपी के लिए उनके नाम का ऐलान किया था। 1 दिसंबर को कैलाश मकवाना ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक यानि डीजीपी पद संभाला था।

हाल में ही 38 साल की सेवा अवधि पूर्ण होने पर भावुक ट्वीट किया

एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना दो माह बाद रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने हाल में ही 38 साल की सेवा अवधि पूर्ण होने पर भावुक ट्वीट किया। इस मौके पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने अपनी कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं।

इन नामों से बना पैनल

1991 बैच के वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा।
1992 बैच के पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, जी. अखेतो सेमा।
1993 बैच के अनिल कुमार और रवि गुप्ता।
1994 बैच के आइपीएस अनंत सिंह, मनमीत सिंह नारंग, राजाबाबू सिंह और डीपी गुप्ता।

Updated on:
11 Sept 2026 12:13 pm
Published on:
11 Sept 2026 11:51 am