भोपाल

एमपी के किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने बैंक खातों में डाले 1383 करोड़ रुपए

Farmers- मध्यप्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने उनके बैंक खातों में 1383 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए हैं।
2 min read
Aug 12, 2025
MP government aims to increase per capita income to Rs 22.50 lakh
MP government aims to increase per capita income to Rs 22.50 lakh (फोटो : फ्री पिक)

Farmers- मध्यप्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने उनके बैंक खातों में 1383 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए हैं। ये पैसे फसल बीमा की राशि के हैं जोकि देशभर की तरह प्रदेश ​के किसानों को भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश के किसानों के बीमा खातों में डाली गई यह राशि करीब 3 सालों की अलग-अलग फसल बीमा की है। उन्होंने प्रदेश के किसानों को इस राहत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि फसल बीमा की यह राशि ऐसे समय में आई है जब किसानों को आर्थिक मदद की दरकार है। अभी बारिश का समय चल रहा है और मूल फसल आने में करीब 2 महीने बाकी हैं। ऐसे समय में त्यौहारों के सीजन में फसल बीमा की राशि मिलना किसानों के लिए बड़ी सौगात है।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को फसल बीमा राशि हस्तांतरित की। देश भर के किसानों सहित मध्यप्रदेश के 14 लाख 28 हजार 67 किसानों के 54 लाख 23 हजार 287 बीमा खातों में भी यह राशि डाली गई है।

एमपी के किसानों के बैंक खातों में करीब 1383 करोड़ की राशि हस्तांतरित

सीएम मोहन यादव ने बताया कि एमपी के किसानों के बैंक खातों में करीब 1383 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि हस्तांतरित की गई है। किसानों के बीमा खातों में डाली गई यह राशि करीब 3 सालों की अलग-अलग फसल बीमा की है। इसमें वित्त वर्ष 2023-24 के रबी फसल की बीमा राशि, वर्ष 2024 की खरीफ फसल की बीमा राशि और वित्त वर्ष 2024-25 की रबी सीजन की विभिन्न फसलों की बीमा राशि शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष तक की फसल बीमा राशि पात्र किसानों को दे दी गई है। उन्होंने इसे देश के अन्नदाता किसानों के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल बताया।

Updated on:
12 Aug 2025 02:56 pm
Published on:
12 Aug 2025 02:56 pm