6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के 5 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ गिरेगी बिजली

Heavy Rain Orange Alert : मौसम विभाग ने प्रदेश के बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, राजगढ़ और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
September Rain Forecast

महाराष्ट्र में सितंबर में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, IMD ने जारी किया 4 हफ्तों का पूर्वानुमान (Patrika Photo)

MP Weather : इस समय मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह से सक्रीय हैं। भोपाल समेत सूबे के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने मंगलवार 25 अगस्त 2026 के लिए प्रदेश के कुछ जिलों में अति भारी बारिश तो कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग की ओर से मिले अपडेट के अनुसार, प्रदेश के बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, राजगढ़ और नरसिंहपुर जिले के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश के बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, राजगढ़ और नरसिंहपुर में आज अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां 115.6 से 204.4 मिमी यानी 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश से अधिक प्रभावित होने वाले जिलों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मंडला, जबलपुर, कटनी, पन्ना, छतरपुर, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा, गुना, आगर-मालवा और शाजापुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 64.5 से 115.5 मिमी यानी करीब 4 इंच तक बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, संबंधित जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

आकाशीय बिजली गिरने का खतरा

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अपडेच के अनुसार, बारिश के बीच कुछ जिलों में गरज-चमक के बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में खुले स्थानों, खेतों, पेड़ों और जल स्रोतों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही, भारी बारिश के प्रभावित जिलों में घरों से निकलने से पहले मौस का ताजा अपडेट जरूर देख लें और बहुत ही आवश्यक होने पर यात्रा करें।