
मौसम विभाग ने जारी किये एमपी में बारिश के हाल (फोटो सोर्स: Patrika)
MP Weather Update :मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाके में इन दिनों मानसून की मुसलाधारा बारिश का दौर जारी है। निम्न दाब क्षेत्र और मानसून द्रोणिका सक्रिय बने रहने से कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। हालात ये हैं कि, प्रभावित क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि इन्हीं में से कई इलाकों में बाढ़ और जल भराव के हालात हैं। वहीं, राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें मुख्य रूप से जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिले अधिक प्रभावित होंगे। इसके अलावा, भोपाल में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और सीधी जिले को लेकर भारी बारिश का जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त यानी अगले चार दिन तक प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में होने वाली बारिश की गतिविधियोंको लेकर भी जानकारी साझा की है।
विभागीय अपडेट के अनुसार, आगामी 24 घंटों में प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और सीधी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें अधिकतर इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ जलभराव के हालात बन सकते हैं।
वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश के भोपाल समेत सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम और हरदा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा ग्वालियर, गुना, दतिया, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, मंडला, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी कहीं हल्की से तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के संकेतों पर गौर करें तो 23 अगस्त यानी आज से लेकर 26 अगस्त के बीच प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वी राज्य के साथ साथ मध्य के कुछ जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। लगातार जारी बारिश से किसानों का मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है, हालांकि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Updated on:
23 Aug 2026 09:28 am
Published on:
23 Aug 2026 09:28 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
