भोपाल

राहत वाली खबर: सोमवार को भोपाल में 20 लोगों ने कोरोना को हराया

चिरायु अस्पताल से 20 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2020, 4:19 PM IST
bhopal_corona.jpg

भोपाल. राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1388 हो गई है। इन सबके बीच राहत वाली खबर ये है कि मरीजों के स्वासथ्य होने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को चिरायु अस्पताल से 20 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। इनमें एक माह का दुष्यंत और 84 वर्षीय कांतापुरी भी शामिल थे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 294 नए मामले सामने आए थे। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 6,665 तक पहुंच गया। वहीं अगर राजधानी भोपाल की बात की जाए तो यहां पर संक्रमितों की संख्या 1388 हो गई है।

गौरतलब है कि अब तक भोपाल में 789 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं जीएमसी के एक डॉक्टर की पहले हमीदिया अस्पताल से छुटटी कर दी गई थी, इसके बाद रविवार को दोबारा जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें फिर से भर्ती कर लिया गया। भोपाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक यहां 553 कोरोना वायरस के एक्टिव केस हैं।

सोमवार की सुबह आई रिपोर्ट में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव

वहीं, सोमवार को सुबह आई रिपोर्ट में राजधानी भोपाल में 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके पहले रविवार को भोपाल में 37 मरीज मिले थे। साथ ही रविवार को 50 साल की एक महिला की मौत भी इस बीमारी से हो गई थी।

Updated on:
25 May 2020, 4:19 PM IST
Published on: