7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल में शनिवार सुबह से शहर की सफाई शुरु, सीएम मोहन यादव से मुलाकात के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

Sanitation Workers Strike End : मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद भोपाल में तीन दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। 10 मांगों में से 8 पर सहमति के बाद शनिवार सुबह से शहर में सफाई शुरू हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Nov 2026, 7:07 AM IST

Sanitation Workers Strike End

सीएम मोहन यादव से मिले कर्मचारी संगठन (फोटो सोर्स: patrika)

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में त्योहार के दिनों में बीते तीन दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल देर रात खत्म हो गई है। साथ ही, शनिवार की सुबह से शहर की साफ-सफाई का काम एक बार फिर शुरु हो गया है। बीते तीन दिनों में कचरा साफ न होने से अधिकतर सड़कें कचरे के ढेर में तब्दील हो गई थीं, जिसने त्योहार के बीच शहरवासियों की मुसीबत बढ़ा दी थी। लेकिन, इसी बीच शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद सफाई कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है।

बताया जा रहा है कि, सफाई कर्मचारी संगठनों और मुख्यमंत्री मोहन यादव के बीच 10 मांगों पर चर्च की गई, जिसमें से 8 पर तो सहमति बन गई है। नियमितीकरण के मुद्दे पर कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को एक महीने के भीतर उनकी मांगे पूरी करने का भरोसा दिलाया है। इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल प्रभाव से काम पर लौटने का फैसला लिया। हड़ताल खत्म होने से शहरवासियों को त्योहार के दिनों में राहत मिलेगी।

खबर अपडेट हो रही है…