IMD Alert: मौसम विभाग ने 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
IMD Alert: एमपी के भोपाल शहर में लगातार मौसम बदल रहा है। कभी तेज बारिश तो कभी तेज धूप से लोग परेशान हो रहे हैं। अभी मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है, वहीं 25 के आसपास मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। ऐसे में विदाई के पहले एक बार फिर मौसम रंगत बदल सकता है।
इस बार सितंबर में शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का नजारा अलग दिखाई दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 32° उत्तर/74° पूर्व, तरनतारन, संगरूर, जींद, रेवाड़ी, टॉक, महेसाणा, पोरबंदर, 21° उत्तर/68° पूर्व से होकर गुज़र रही है।
एक निम्न दबाव क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के गंगीय तटीय क्षेत्रों और संलग्न उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अवस्थित है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक नया निम्न दाब क्षेत्र, 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और संलग्न उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है।
पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 26 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब क्षेत्र (डिप्रेशन) बनने एवं इसके 27 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की प्रबल संभावना है। जिससे कई जिलों में बारिश की संभावनाएं है।
मौसम विभाग ने बैतूल, बुरहानपुर, में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, पांढुर्णा जिलों में बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है।