भोपाल

Modi Cabinet 3.0 : मोदी कैबिनेट में MP के 5 मंत्री, आदिवासी-ओबीसी बनें मंत्री, सवर्ण को मौका नहीं!

Modi Cabinet 3.0 : एमपी के 5 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है। इधर, सवर्ण को मौका नहीं मिलने सियासी गलियारों में चर्चा बनी हुई है।

2 min read
Jun 10, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के बाद कल राष्ट्रपति भवन में पीएम नरेंद्र मोदी सहित उनके कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 71 मंत्री, 30 कैबिनेट, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में एमपी के पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस मंत्रिमंडल में सभी जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश की गई, लेकिन एमपी से एक भी सवर्ण को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई। अब सियासी गलियारों में यह चर्चा का विषय बन गया है।


बता दें कि, मध्यप्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस का सभी 29 सीटों पर क्लीन स्वीप कर दिया। बीजेपी की ओर से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, वीरेंद्र खटीक और दुर्गादास उइके को पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

जानें कौन हैं पांचों मंत्री जिन्होंने ली शपथ


शिवराज सिंह चौहान की लंबे अर्से से चली आ रही लोकप्रियता और संघर्ष का इनाम मिल चुका है। शिवराज सिंह इससे पहले 4 बार सीएम, 8 बार सांसद रह चुके हैं। इन्होंने विदिशा लोकसभा सीट से 8 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। विधानसभा 2023 में उनकी ही योजना लाड़ली बहना योजना के कारण बीजेपी सत्ता में दोबारा वापसी कर पाई। शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग से आते है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट में दूसरी बार शपथ ली है। इससे पहले वह 2020 में कांग्रेस छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे। जिसके फल में उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया। इस बार कैन सा मंत्रालय मिलेगा। यह तो वक्त ही बताएगा। सिंधिया भी ओबीसी वर्ग से आते हैं।

वीरेंद्र खटीक ने टीकमगढ़ लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्हे केंद्रीय मंत्री की शपथ दिलाई गई है। वह 1996 से 2009 लगातार सागर से सांसद रहे हैं। टीकमगढ़ लोकसभा बनने के बाद वह वहीं से सांसद हैं। वह 2017 में केंद्रीय राज्य मंत्री बने थे। वह दलित वर्ग से आते हैं।

धार लोकसभा से सांसद सावित्री ठाकुर के भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया है। सावित्री ठाकुर एमपी से एकमात्र सांसद हैं। जिन्हें मंत्रीमंडल में जगह दी गई है। सावित्री ठाकुर को धार लोकसभा से 2 लाख वोटों से जीत दर्ज की है। वह आदिवासी समुदाय से आती हैं।


बैतूल लोकसभा सीट से दुर्गादास उइके ने कांग्रेस को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर जीत दर्ज की। पॉलिटिक्स में एंट्री लेने से पहले वह सरकारी टीचर थे। इससे पहले वह प्रशासनिक कर्मचारी और एमपी पुलिस में बतौर सिपाही सेवाएं दे चुके हैं। वह आदिवासी वर्ग से आते हैं।

Updated on:
10 Jun 2024 02:15 pm
Published on:
10 Jun 2024 02:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर