MP Cabinet: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की आज कैबिनेट बैठक आज, GIS 2025 से पहले 8 नई पॉलिसी पर लग सकती है मुहर...
MP Cabinet: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की आज कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सुबह 11:15 बजे मंत्रालय में यह बैठक होगी। GIS को लेकर कैबिनेट की बैठक में 8 नई पॉलिसी को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही कई प्रस्तावों पर मुहर भी लगेगी।
नई पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी, एक जिला एक उत्पाद की नई पॉलिसी, पर्यटन और फिल्म टूरिज्म की नई पॉलिसी, मल्टी स्टोरी एरिया देने के लिए पॉलिसी, एमएसएमई मैं स्टाफ की ट्रेनिंग पर 15 हजार तक का इंसेंटिव, ब्रांडिंग और पेटेंट के लिए सब्सिडी समेत कई नई पॉलिसी शामिल हैं। इन पर आज कैबिनेट में चर्चा होगी और फिर मंजूरी मिल सकती है।