भोपाल

तीन बच्चों वाले शिक्षक के हाथ से निकली सरकारी नौकरी, अब होगा केस दर्ज

जैसे ही शिक्षक की यह पोल ऑफिसर्स को पता लगी, तो मामले पर तुरंत एक्शन लिया गया और जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद इस शिक्षक को 2 अगस्त के दिन सरकारी सेवा से हमेशा के लिए छुट्टी दे गई...

2 min read
Aug 08, 2023
a_government_teacher_removed_from_service_in_mp_from_violating__two_child_norms_in_mp.jpg

मध्यप्रदेश के भिंड में तीन बच्चों के पिता एक सरकारी शिक्षक को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। दरअसल ऑफिसर्स का कहना है कि शिक्षक की नौकरी इसलिए गई, क्योंकि उसने सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए तीन बच्चे होने के बात छिपाई थी। जैसे ही शिक्षक की यह पोल ऑफिसर्स को पता लगी, तो मामले पर तुरंत एक्शन लिया गया और जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद इस शिक्षक को 2 अगस्त के दिन सरकारी सेवा से हमेशा के लिए छुट्टी दे गई।

जानकारी के मुताबिक गणेश प्रसाद शर्मा नामक इस व्यक्ति की इसी साल मार्च 2023 में सीएम राइज स्कूल में एक शिक्षक के रूप में नियुक्ति की गई थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही गणेश प्रसाद शर्मा के खिलाफ शिकायत आई कि गणेश ने दो बच्चा नीति का उल्लंघन किया है। ये है नियम शिक्षक की नौकरी से बर्खास्तगी का आदेश साझा करने वाले स्कूल के प्रिंसिपल तिलक सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक, एक सरकारी कर्मचारी को 26 जनवरी 2001 के बाद तीसरी संतान ने जन्म न लिया हो।

अब एफआईआर भी होगी दर्ज

तीसरी संतान की जानकारी छिपाने के कारण गणेश प्रसाद शर्मा को स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट से बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्तगी आदेश में कहा गया है कि शिक्षक के खिलाफ की गई शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जब जांच की, तो आरोप सही पाए गए। शर्मा ने सरकार के साथ गलत जानकारी साझा की और तीन बच्चे होने की बात छिपाई। इस आदेश में डीईओ को शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही गई है।

Updated on:
08 Aug 2023 03:35 pm
Published on:
08 Aug 2023 03:32 pm